फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Farmers did not receive insurance amount for crop loss

Dehradun News: किसानों को नहीं मिली फसल नुकसान की बीमा राशि

Thu, 25 Jul 2024 06:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers did not receive insurance amount for crop loss
क्षेत्र के किसानों ने पिछले साल फसलों को हुए नुकसान की बीमा राशि नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने उप जिलाधिकारी से शिकायत कर बीमा कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई व बीमा राशि की भुगतान मांग की है। तहसील क्षेत्र के किसानों ने पिछले साल एक बीमा कंपनी से अपनी नकदी फसलों का बीमा कराया था। मौसम खराब होने के कारण उनकी फसलों को व्यापक स्तर पर नुकसान पहुंचा। उन्होंने बीमा कंपनी से बीमा राशि की भुगतान की मांग की, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी अबतक भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लगभग दो हजार से अधिक किसानों की टमाटर, अदरक, लहसुन, राजमा, दलहन आदि की फसलों को नुकसान पहुंचा था। शिकायत करने वालों में केवल सिंह, मातबर सिंह, दिगंबर राणा, भरत राणा, राजेंद्र, त्रिलोक सिंह, अजयपाल राणा, राजेंद्र, अबल दास, टिंकू शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed