{"_id":"6b033175d8237bf43d017a79","slug":"farmers-demanded-a-price-of-rs-600-per-quintal-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1027-1118186-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: किसानों ने मांगा 600 रुपये प्रति क्विंटल का भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: किसानों ने मांगा 600 रुपये प्रति क्विंटल का भाव
विज्ञापन
क्षेत्र के गन्ना किसानों ने नया गन्ना पेराई सत्र शुरू होने के साथ ही सरकार से जल्द नया गन्ना मूल्य भी घोषित करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि सरकार को किसानों की मांग और उनकी भावनाओं के अनुरूप 600 प्रति क्विंटल का रेट घोषित करना चाहिए। किसान उमेद वोरा ने कहा कि खाद ,बीज, सिंचाई, श्रम, और ढुलाई आदि पर होने वाले खर्च का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में किसानों के प्रति सरकार को नरम रवैया अपनाना चाहिए। किसान गुलशन अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में गन्ने की खेती करना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। किसान ताजेंद्र सिंह ताज ने कहा कि पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही नया गन्ना मूल्य पता चल जाना चाहिए। किसान नेता सुरेंद्र खालसा ने कहा कि गन्ना किसानों की मेहनत पूरे साल खेतों में लगी रहती है। गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच खेती का खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है।
पेराई सत्र के शुभारंभ पर ये रहे मौजूद
शुगर मिल के नए गन्ना पेराई सत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार हरीश कोठारी, दिनेश चौहान, मनोज नौटियाल, मोहित उनियाल, ईश्चरचंद, सुरेंद्र राणा, चंद्रभान, सुमेरचंद रवि, पुरूषोत्तम डोभाल, विक्रम सिंह नेगी, रविंद्र बेलवाल, गुरदीप सिंह, ताहिर अली, अरविंद शर्मा, अरमजीत संधू, अभिषेक कुमार, सर्वजीत सिंह, भूपेंद्र आदि मौजूद थे।
घटतौली की शिकायत पर होगी ठोस कार्रवाई
शुगर मिल की अधिशासी निदेशक अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि शुगर मिल को 59 गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ना आपूर्ति हो रही है। गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली आदि की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मिल में आपूर्ति करने वाले वाहनों से शहर में जाम जैसी समस्या नहीं आने दी जाएगी। मिल को बेहतर स्थिति में लाने के लिए पुरजोर प्रयास किया जाएगा।