फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   farmer son tops mbbs in maharashtra university of health science

उत्तराखंड के एक किसान के बेटे ने महाराष्ट्र में किया MBBS टॉप

Thu, 27 Jul 2017 09:00 AM IST
हेम कांडपाल / अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)
हेम कांडपाल / अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा) Updated Thu, 27 Jul 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
farmer son tops mbbs in maharashtra university of health science
scholarship - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के गंगोलीहाट के छोटे से गांव जजुट से निकले किसान निर्मल पंत के बेटे हरीश पंत ने महाराष्ट्र आरोग्य विज्ञान विद्या पीठ (महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस) में एमबीबीएस करते हुए 85 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय वर्ष में टॉप किया है।

विज्ञापन


एमसीआई के अंतर्गत आने वाले इस विद्या पीठ के अधीन महाराष्ट्र के कुल पैंतालीस मेडिकल कालेज आते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि वे इन सभी कालेजों में टॉप पर रहे। निर्मल के माता-पिता वर्तमान में नैनीताल जिले के रामनगर में रहकर कृषि कार्य करते हैं।
विज्ञापन

       
गंगोलीहाट के छोटे से गांव जजुट के मूल निवासी निर्मल पंत जब रोजी-रोटी की तलाश में गांव से निकले थे तो उन्हें इस बात का  आभास नहीं होगा कि एक दिन उनका बेटा घर गांव से बहुत दूर महाराष्ट्र जैसे दूसरे प्रांत में एमबीबीएस में पूरे प्रांत का टॉपर बन जाएगा। गत दिनों नागपुर में हुए एक समारोह में विद्या पीठ के वाइस चांसलर डा. दिलीप महाइशेखर ने उन्हें  सम्मानित किया। हरीश ने 400 में से 340 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मित्रों और शुभ चिंतकों में खुशी का माहौल

farmer son tops mbbs in maharashtra university of health science
farmer

बच्चों की परवरिश के लिए गांव छोड़ रामनगर में जा बसे पंत के बेटे हरीश ने पिता के संघर्ष को करीब से देखा और यहीं से उन्हें कुछ विशेष करने की प्रेरणा मिली। इंटर की पढ़ाई नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी नैनीताल से करने के बाद उन्होंने एक साल हल्द्वानी में मेडिकल की कोचिंग की।

उनके पिता कोई चार साल तक बस में परिचालक का काम करने के बाद छोटे व्यवसाय के साथ ही किसान के रूप में कृषि कार्य में डटे रहे। मेहनती पिता ने दिन रात कार्य कर अपने बच्चों को सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जिसका हरीश ही नहीं बल्कि अन्य बच्चों में भी सकारात्मक असर  पड़ा।
     
निर्मल पंत की पत्नी प्रेमा पंत गृहणी हैं। उनके बड़े बेटे डा. सुनील पंत पशु चिकित्सक हैं जबकि बेटी पूजा बॉयो केमिस्ट्री में पीजी करने के बाद आगे की तैयारी कर रही हैं। हरीश के महाराष्ट्र टॉप करने से घर परिवार के साथ ही मित्रों और शुभ चिंतकों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed