{"_id":"593c50144f1c1ba26b8b4b5e","slug":"farmer-son-become-army-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का बेटा बना सेना में अफसर, बेटे को वर्दी में देख पिता की आंखे हुई नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान का बेटा बना सेना में अफसर, बेटे को वर्दी में देख पिता की आंखे हुई नम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
एक किसान के बेटे ने जब आईएमए की ड्रिल स्क्वायर पर देश सेवा के लिए कदम बढ़ाए तो पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। वर्दी पहने बेटे को देख पिता की आंखे नम हो गई। वे बस मुस्कुराए और प्यार से पुचकारते रहे।
विज्ञापन
मेरठ के शर्मा परिवार के लिए शनिवार का दिन खुशियां लेकर आया। किसान परिवार का बड़ा बेटा विशाल शर्मा सेना में अफसर बन गया। सरधना तहसील के दशरथपुर गांव निवासी किसान संजय शर्मा का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि आज सबसे खास दिन है।
विज्ञापन
संजय शर्मा ने बताया कि वह गांव में खेती करते हैं। किसी तरह अपने बच्चों को मेहनत से पढ़ाया है। सपना था कि बच्चे एक दिन कामयाब हो जाएं। शनिवार को आईएमए से पासआउट होकर अफसर बनने वाला बड़ा बेटा विशाल शर्मा काफी उत्साहित नजर आया।
विज्ञापन
विशाल ने बताया कि उन्हें बचपन से ही सेना में जाने का क्रेज था। मेरठ में कैंट और सेना को देखकर उन्हें प्रेरणा मिलती रही है। 12वीं करने के बाद उनका चयन नेशनल डिफेंस एकेडमी के लिए हो गया।
एनडीए से प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने आईएमए में एंट्री पाई। शनिवार को वह आईएमए से बतौर लेफ्टिनेंट पासआउट हो गए। इस कामयाबी पर मां सुमन शर्मा भी बेहद उत्साहित नजर्र आइं। उन्होंने बताया कि छोटा बेटा विवेक शर्मा भी बड़े बेटे विशाल को देखकर सेना में चला गया। इन दिनों वह ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, गया में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है।