काशीपुर: रेलवे क्रासिंग पर झाड़ियों में मिला किसान का शव, कनपटी पर लगी थी गोली
- पुलिस जता रही खुदकुशी की आशंका, जांच जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार देर रात को उत्तराखंड के काशीपुर में कोर्ट रोड स्थित क्रासिंग और प्रिया मॉल के बीच रेलवे ट्रैक के पास एक 35 वर्षीय युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। उसकी कनपटी पर दाहिनी ओर 32 बोर की बुलेट धंसी पाई गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी ने भी देर रात मौका मुआयना किया। बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि कोर्ट रोड स्थित रेलवे क्रासिंग से 100 मीटर की दूरी पर प्रिया मॉल के रेलवे ट्रैक पर झाड़ियों में व्यक्ति का शव पड़ा है।
सूचना पर कोतवाल चंद्र मोहन सिंह, एसएसआई विनोद जोशी व सतीश कापड़ी आदि पुलिस फोर्स के साथ मौके पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। बताया कि उसकी दाहिनी और कनपटी में गोली लगी थी। मौके पर देशी पीएमएफ गन पाई गई। मृतक के हाथ पर गन पाउडर लगा था।
उसकी शिनाख्त आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम दभौरा मुस्तकम हरियाणा फॉर्म निवासी सत्येंद्र सिंह (35) पुत्र विचित्र सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि कर्ज के चलते वह अपनी कुछ जमीन बेचकर काशीपुर स्थित टीचर्स कॉलोनी में राकेश गुप्ता के मकान में किराए पर रह रहा था।
सूचना पर पहुंचे एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल पर मिली स्वदेशी गन अपने कब्जे में ले ली है।