फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   farmer daughter in national weightlifting championship uttarakhand

राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में दिखेगी किसान की बेटी की 'मेधा'

Thu, 10 Jan 2019 10:11 AM IST
अलका त्यागी अरुण कुमार, अमर उजाला, काशीपुर
अरुण कुमार, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Jan 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
farmer daughter in national weightlifting championship uttarakhand
मेघा चंद

किसान की बेटी मेघा की मेधा अब खेलो इंडिया खेलो की वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दिखाई देगी।

विज्ञापन


मेघा ने अपने जज्बे और जिंदादिली से सामने आने वाली हर बाधा को पार करके डेढ़ वर्ष की अथक मेहनत की बदौलत राज्य ओलंपिक में चैंपियन बनकर दिखाया है। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन खेलो इंडिया खेलों के तहत होने वाली राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। 

आमबाग टनकपुर निवासी किसान मानीचंद रजवार और दीपा देवी की बेटी मेघा चंद अपने तहेरे भाई हरीश चंद के साथ करीब डेढ़ वर्ष से चामुंडा विहार कालोनी में किराए के मकान में रहती है। मेघा खेलो इंडिया में चयनित होने वाली राज्य की पहली महिला वेटलिफ्टर हैं। वह स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टर कोच राजीव चौधरी से नियमित प्रशिक्षण लेती हैं।
विज्ञापन


वह और उसका भाई हरीश भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवा चुके हैं। मेघा ने सितंबर 2017 काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। दिसंबर 2017 स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक झटका।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशीपुर के सात पहलवानों का भी हुआ चयन

वर्ष 2018 फरवरी विशाखापत्तनम में आयोजित राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग में प्रतिभाग किया, लेकिन जीत मेघा के हाथ से फिसल गई थी। नवंबर 2018 रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य ओलंपिक खेलों में मेघा ने बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम गौरांवित किया। मेघा ने बताया कि खेलो इंडिया के लिए रोजाना करीब छह घंटे मेहनत कर रही हैं। मेघा की दोनों बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा भाई करन कक्षा आठ में पढ़ता है। 

पुणे में आठ से 15 जनवरी के बीच खेलो इंडिया खेलो का आयोजन होगा। इसमें काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के सात पहलवानों का भारोत्तोलन में चयन किया गया है। 21 साल आयु के 67 किलोभार वर्ग में गुलाम नवी, 73 किग्रा में मुकेश सिंह, 89 किग्रा में रामकरन प्रजापति, 109 किग्रा में अभिषेक, 109 से अधिक में अनुराग का चयन किया गया है। वहीं, 27 आयु पुरुष वर्ग में 81 किग्रा में दीपक चंद्र जोशी और 17 आयु महिला वर्ग में 81 किग्रा से अधिक भार वर्ग में मेघा चंद चयनित हुई हैं। इस दौरान एशिया चैंपियन कोच राजीव चौधरी, पूर्व सांसद केसी बाबा, राजीव मेहता, डीके सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed