जबरन शादी करा रहे थे परिजन, किशोरी ने पुलिस को दी सूचना, रुकवाया बाल विवाह
- पुलिस ने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
- किशोरी को नारी निकेतन हल्द्वानी भेज दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगर के तेलीपुरा में एक किशोरी ने 112 पर डायल कर पुलिस को बताया कि उसके परिजन जबरदस्ती उसका विवाह करा रहे हैं। इस पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के पिता और दूल्हे को पकड़कर बाल विवाह रुकवा दिया। वहीं, किशोरी को नारी निकेतन हल्द्वानी भेज दिया और पिता के खिलाफ पुलिस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
रविवार दोपहर 112 नंबर पर रामनगर की तेलीपुरा की एक किशोरी का फोन आया। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसकी जबरन शादी करा रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने एक कमरे से किशोरी को बरामद किया और पिता सहित दूल्हे (18) को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली में पुलिस ने किशोरी से मामले की जानकारी ली। शादी गुपचुप तरीके से कराई जा रही थी।
मां और भाई की पहले हो चुकी मौत
किशोरी (15) ने बताया कि वह एक सप्ताह पहले ही बदायूं अपने मौसी के यहां से आई थी। उसके पिता तेलीपुरा में एक गोदाम में गार्ड हैं। मां और भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में पिता और वही हैं।
नाबालिग होने के चलते वह शादी नहीं करना चाहती है। इस पर पिता उसके साथ मारपीट करते हैं और बिना उसकी मंजूरी के शादी करा रहे हैं।
एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि किशोरी के परिवार में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो उसकी देखरेख कर सके। किशोरी को हल्द्वानी नारी निकेतन भेज दिया गया है और किशोरी के पिता और दूल्हे का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया है।