फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   family three member in three wings of indian armed forces

भारत की तीनों सेनाओं में एक ही परिवार से तीन सदस्य, पढ़िए देशभक्ति की अनूठी मिसाल

Mon, 03 Dec 2018 11:34 AM IST
सुनील दिवाकर, अमर उजाला, बाजपुर
सुनील दिवाकर, अमर उजाला, बाजपुर Updated Mon, 03 Dec 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
family three member in three wings of indian armed forces
तीनों सेनाओं में एक परिवार के तीन सदस्य - फोटो : अमर उजाला

बाजपुर में केलाखेड़ा के गांव माधोगंज निवासी एक युवक ने दादा और पिता के पग चिन्हों पर चलकर भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर मिसाल कायम की है।

विज्ञापन


दादा वायु सेना में सेवा कर चुके हैं तो पिता प्रताप जोहल थल सेना में हैं। केलाखेड़ा के गांव माधोगंज बिचपुरी निवासी प्रगतिशील किसान महेंद्र सिंह जोहल भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर रह चुके हैं।
विज्ञापन


उनके पुत्र प्रताप सिंह जोहल थल सेना में बतौर कर्नल श्रीनगर (जम्मू कश्मीर) में तैनात हैं। उनके पोते सहज सिंह जोहल (22) का भारतीय नौसेना में 26 नवंबर को सब लेफ्टिनेंट पद पर चयन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीनों सेनाओं में एक ही परिवार से तीन सदस्य का सेवा देना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है

पहली तैनाती कोच्चि केरल में मिली है। सहज सिंह जोहल ने देहरादून में स्थित दून कॉलेज से 12वीं की शिक्षा ग्रहण की है।

बीटेक करते ही सहज का चयन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर हो गया। देश की प्रमुख तीनों सेनाओं में एक ही परिवार से तीन सदस्य का सेवा देना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

सहज की दादी राजविंदर कौर और माता अनुरूप कौर गृहिणी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed