फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   family member murdered four year old girl brutally in khatima

चार साल की मासूम की हत्या से दहली देवभूमि, कांच की बोतल से किया वार, आरोपियों ने निकाली आंख

Sun, 31 Mar 2019 10:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 31 Mar 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
family member murdered four year old girl brutally in khatima
मृतक बच्ची रोशनी - फोटो : फाइल फोटो

आंगनबाड़ी केंद्र से अगवा कर मासूम रोशनी की हत्या के मामले में अपने की घर वाले आरोपी हैं। प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर मासूम की हत्या कर दी गई। हत्या की साजिश में बच्ची की दादी, बुआ भी शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दादी, बुआ, बुआ के प्रेमी मुख्य आरोपी यूनुस को गिरफ्तार कर एक किशोर को भी हिरासत में लिया है। आरोपित किशोर को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा। यूनुस बच्ची को जंगल में ले गया और किशोर के साथ मिलकर कांच की बोतल से वार कर बच्ची की निर्मम हत्या कर दी। यहां तक कि आरोपियों ने बच्ची की एक आंख तक निकाल दी थी। 

विज्ञापन

रोशनी आंगनबाड़ी केंद्र से गायब हो गई

शनिवार शाम कोतवाली में सीओ कमला बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को इस्लामनगर वार्ड संख्या 4 निवासी इरफान ने बाजार पुलिस चौकी को सूचना दी थी कि उसकी चार वर्षीय बेटी रोशनी आंगनबाड़ी केंद्र से गायब है। कोई अज्ञात युवक उसे ले गया है।

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से कंचनपुरी सत्रहमील निवासी यूनुस को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर भिलैया के जंगल से बच्ची का शव बरामद कर लिया। मामले में रात में ही एसएसपी और एएसपी ने भी कोतवाली पहुंचकर जानकारी ली। रात में ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि मामला पारिवारिक रंजिश का है। 

मकान और हक को लेकर काफी समय से विवाद

पूछताछ में यूनुस ने बताया कि मृतका की दादी समसीरन और बुआ खुशनुमा अपहरण और हत्या के षड्यंत्र में शामिल हैं। बच्ची के पिता इरफान का अपनी मां समसीरन और एक नाबालिग रिश्तेदार के साथ मकान और हक को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसे लेकर अकसर कहासुनी होती रहती थी।

इस कारण समसीरन और अन्य परिजन इरफान से रंजिश रखते थे और उसे सबक सिखाने की फिराक में थे। बेटी खुशनुमा के दोस्त यूनुस का इनके घर में आना-जाना था। यूनुस बच्ची का मामा बनकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा और बच्ची को अपने साथ टुकटुक में बैठाकर भलैया के जंगल की ओर ले गया। वहां इरफान का रिश्तेदार किशोर पहले से मौजूद था।

विज्ञापन

मासूम को जंगल में काफी अंदर ले गए

दोनों बच्ची को जंगल में काफी अंदर ले गए और वहां यूनुस ने कांच की बोतल से वार कर उसकी हत्या कर दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 364, 506, 302 और 120 बी के तहत रिपोर्ट दर्जकर शनिवार को बच्ची की दादी समसीरन और बुआ खुशनुमा को भी गिरफ्तार कर लिया। रिश्तेदार किशोर से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान कोतवाल पाठक, एसएसआई देवेंद्र गौरव, सत्रहमील चौकी इंचार्ज अनिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे। 

एक शादी में यूनुस से हुई थी पहचान 
हत्याकांड में शामिल आरोपी यूनुस और नाबालिग किशोर एक बाइक एजेंसी में डेढ़ माह पहले एक साथ काम करते थे। इसी बीच, एक शादी समारोह में परिवार के लोगों से यूनुस से पहचान हुई। इसके बाद से ही यूनुस की उक्त परिवार से फोन पर बातचीत हो रही थी। वारदात से दो दिन पहले परिवार के दो पक्षों में हुई मारपीट में उक्त परिवार के लोगों को चोट आई तो वह भी इस षड्यंत्र में शामिल हो गया।  

बच्ची के हत्यारों को गांव से नहीं निकाला तो होगा आंदोलन 

सत्रहमील पुलिस चौकी क्षेत्र के कई लोगों ने एसडीएम निर्मला बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर चार वर्षीय मासूम रोशनी की हत्या के आरोपियों को गांव से बाहर करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है यदि आरोपियों को गांव से नहीं निकाला गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह राणा, ग्राम प्रधान सन्नो, रेनू देवी, असलम अंसारी, असगर हुसैन, जियाउल रहमान, महेंद्रपाल, इरफान हुसैन, अनवर अली, आबिद खान, जब्बार अली, हरिओम, साबिर साह, अबरार, मो. इशाक बकील अहमद, दिलशाद अली, साबिर हुसैन, जाफर अली, जितेंद्र सिंह, यशपाल, सतनाम, देवा, गुड्डू अंसारी आदि के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed