फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fakkad Baba Murder in haridwar Saptrishi Area, Three Accused Arrested

हरिद्वार: सप्तऋषि में फक्कड़ बाबा की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन लोग हिरासत में लिए

Sun, 14 Jun 2020 10:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 Jun 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
Fakkad Baba Murder in haridwar Saptrishi Area, Three Accused Arrested
हरिद्वार में बाबा की हत्या - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में एक फक्कड़ बाबा की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, सप्त ऋषि में छह युवकों ने मिलकर बाबा की हत्या लूट के इरादे की है। इसके चलते तीन लोगों को भी हिरास में लिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबित, घटना शनिवार रात करीब नौ बजे की है। छह युवक लूट के इरादे से सप्तऋषि चौकी क्षेत्र स्थित चित्रकूट घाट पर पहुंचे। यहां फक्कड़ पंजाबी बाबा, अपने साथी बाबा जनक भारती निवासी हरियाणा, शंकर गिरी निवासी अलीगढ़, अमन गिरी निवासी नेपाल और अन्य तीन बाबाओं के साथ बैठे हुए थे। 
विज्ञापन



आरोप है कि छह युवक यहां पहुंचे और नशा करने की डिमांड करने लगे। जब फक्कड़ बाबा ने इनकार कर दिया तो आरोपियों ने बाबा पर हमला बोल दिया और उनके लूटपाट शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण यहां फंस गए थे बाबा

पंजाबी बाबा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने डंडों से बाबा पर हमला बोल दिया और बुरी तरह से पीटा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तभी घायल बाबा को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर किया लेकिन इस बीच फक्कड़ बाबा की मौत हो गई। 

पुलिस ने तीन युवकों को आज सुबह हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि फक्कड़ बाबा लॉकडाउन के दौरान हरिद्वार में फंस गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed