फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake- power of attorney-made- land-sold

Dehradun News: फर्जी मुख्तारनामा बना 14 लोगों को बेच दी एक ही जमीन

Wed, 08 Mar 2023 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fake- power of attorney-made- land-sold
फर्जी मुख्तारनामा तैयार कर एक जमीन 14 लोगों को बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। रायपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रायपुर पुलिस के मुताबिक लक्ष्य सहाय निवासी राजपुर रोड, एनक्लेव धोरणखास देहरादून की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। लक्ष्य सहाय का कहना है कि कमल कुमार ने मई 2019 में उनसे संपर्क किया था। बताया कि रजत टंडन जमीन के मालिक हैं और उन्होंने जमीन को बेचने के लिए मुख्तारनामा किया है। कमल कुमार की बातों पर विश्वास करके लक्ष्य ने भूमि का एक भाग खरीदने के लिए हामी भर दी। 21 मई 2019 को रजिस्ट्री कराई गई। जुलाई 2020 में भूमि पर साफ-सफाई कराने गए तो वहां पर आए एक व्यक्ति ने बताया कि यह जमीन राधा देवी की है। रजत टंडन, कमल कुमार व राजेश ने षड्यंत्र रच कर धोखाधड़ी की है। आरोप है कि साल 2017 से मई 2019 तक 14 लोगों को जमीन बेची कर करोड़ों की ठगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed