फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fake pcs officer is very sharp in his education

10वीं से लेकर एमएससी तक प्रथम श्रेणी से पास हुए सुधांशु ने इसलिए चुना ठगी का रास्ता

Fri, 14 Dec 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Dec 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
fake pcs officer is very sharp in his education
गिरफ्तारी

हाईस्कूल में 71 प्रतिशत और 12वीं में 67 प्रतिशत अंक। इसके बाद प्रथम श्रेणी से स्नातक और एमएससी में 87 फीसदी अंक लेकर पास हुआ।

विज्ञापन


काम धंधे की तलाश में कानपुर से देहरादून आया तो यहां एक बड़े स्कूल में गणित का अध्यापक बन गया। एक साल अध्यापन करने के बाद प्रशासनिक सेवाओं में भाग्य आजमाना चाहा। साल 2014 उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा में बैठा। मुख्य परीक्षा भी पास कर ली, लेकिन साक्षात्कार में भाग्य ने धोखा दे दिया।
विज्ञापन


यह ब्योरा किसी संघर्षशील छात्र का नहीं बल्कि फर्जी पीसीएस अधिकारी सुधांशु पांडेय का है, जो अपनी एक असफलता को दुर्भाग्य समझ बैठा और पैसा कमाने को शार्टकट अपना लिया। अब यही शार्टकट उसे जेल तक ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुधांशु ने 2014 के बाद 2016 में यूपीपीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, मगर यह परीक्षा किन्हीं कारणों से रद्द हो गई थी। इसके बाद छोटे मोटे काम कर अपना खर्च चलाने लगा, लेकिन अधिकारियों बनने की ललक उसे सता रही थी। यही कारण था कि वह सब कुछ छोड़कर झूठ की जिंदगी जीने लगा।

उसने अपना रहन सहन अधिकारियों के जैसा ही बना लिया। कार भी ले ली और शादी के बाद एक बड़ा मकान किराए पर ले लिया। हर रोज पार्टी करना और बड़े बड़े लोगों के साथ उठना बैठना अब उसकी आदत में शुमार हो गया। इसके बाद जब खर्च पूरे नहीं हुए तो उसने जनवरी 2018 से खुद को पीसीएस अधिकारी बताना शुरू कर दिया। कार पर उत्तराखंड सरकार का बोर्ड लगाकर घूमने लगा।

गलती बनेगी सुबूत

फिर धीरे धीरे लोग उसकी बातों और ठाठ-बाट देख उस पर विश्वास करने लगे। सुधांशु ने बताया कि उसे लगता था कि वह किसी की पकड़ में नहीं आएगा और जल्द ही अमीर बन जाएगा। लेकिन, सपने पूरे करने लिए जो रास्ता उसने चुना था वह जेल में जाकर खत्म हुआ।

सुधांशु हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखता है। उसने किसी अन्य को अपना राजदार नहीं बनाया था। यह सोचकर कि कोई उसकी पोल खोल देगा। उसने कभी सरकारी कागजों को नहीं देखा था। लिहाजा उसने जो भी कागजात बनाए खुद की समझ से बनाए। चूंकि उसके पास  विभागों के लेटर हेड या अन्य प्रपत्रों का प्रारूप नहीं था तो उसने कई गलतियां भी कीं। यही गलती अब उसके खिलाफ जालसाजी के आरोप को तय करने के लिए काफी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed