फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake medicine factory caught, capsules worth Rs 4 crore recovered, two arrested

Dehradun News: नकली दवा की फैक्टरी पकड़ी, चार करोड़ के कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

Mon, 16 Oct 2023 11:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
Fake medicine factory caught, capsules worth Rs 4 crore recovered, two arrested
I
विज्ञापन

IIहरिद्वार झबरेड़ा में फैक्टरी और दून में खोली थी फर्म, आरोपियों का करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन फ्रीज
I

I
I

Iदिल्ली की दवा कंपनी के नाम पर बना रहे थे नकली दवाएं, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ के लिए करते थे सप्लाई
I
I
I
Iदून पुलिस ने दिल्ली की एक फार्मा कंपनी के नाम से नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। फैक्टरी चलाने और नकली दवाएं बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। झबरेड़ा हरिद्वार स्थित फैक्टरी और आरोपियों की कार से करीब चार करोड़ की कीमत के 29 लाख कैप्सूल बरामद हुए हैं। पुलिस ने फैक्टरी को सील कर आरोपियों का करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन भी फ्रीज कर दिया है।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दिल्ली की फार्मा कंपनी जग सनपाल फार्मास्यूटिकल लिमिटेड के डिप्टी मैनेजर विक्रम रावत ने रायपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि सचिन शर्मा प्रोपराइटर एसएस मेडिकोज अमन विहार देहरादून अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उनकी कंपनी के नाम से जालसाजी, कूटरचना और धोखाधड़ी कर नकली, मिलावटी दवाइयां बनाकर बेच रहा है। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ डालनवाला के नेतृत्व में एक रायपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने नामजद आरोपी सचिन शर्मा की जानकारी जुटाई तो पता चला कि अमन विहार में उसका एक मेडिकल स्टोर है। इसके बाद पुलिस ने सचिन शर्मा निवासी अशोका पुरम निकट गोदावरी होटल दिल्ली रोड थाना मंगलौर रुड़की हाल पता अमेजन काॅलोनी, सहस्त्रधारा रोड और विकास निवासी ग्राम बेड़ाआसा पोस्ट बेड़ाआसा जानसठ मुजफ्फरनगर हाल पता अमेजन काॅलोनी सहस्त्रधारा रोड को धर्मकांटा रायपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कार में थे और कार से नकली दवाइयों के 24 डिब्बे मिले, जिसमें 7200 कैप्सूल थे।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मकदूमपुर गांव पर उनकी एक फैक्टरी है। गोदावरी रुड़की स्थित फ्लैट में उनकी ओर से नकली दवाइयां व उससे संबंधित सामग्री रखी है। इसे वह मूल दवाई की कंपनी के नाम से विभिन्न राज्यों में सप्लाई करते हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर मकदूमपुर गांव के पास लकनौता चौराहा झबरेड़ा हरिद्वार स्थित फैक्टरी और आरोपी सचिन शर्मा के गोदावरी रुड़की हरिद्वार स्थित फ्लैट से भारी मात्रा में नकली दवाइयां, उपकरण, कच्चा माल व अन्य सामग्री बरामद की। मकदूमपुर हरिद्वार में स्थित फैक्टरी को सील कर दिया है। आरोपियों ने दून में एमएस मेडिकोज के नाम से फर्म खोली थी। इसके माध्यम से वह दवाइयों को दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता आदि शहरों में सप्लाई करते थे।I
विज्ञापन

I
I
I
I
I
I
I
I
Iये किया बरामद
I
Iपुलिस ने कार से इंडोकेप एसआर कैप्सूल की 20 पेटी में रखे 2500 डिब्बे बरामद किए। इसके बाद 29 लाख 33 हजार 600 कैप्सूल आरोपियों के घर और फैक्टरी से बरामद हुईं। पुलिस ने बैंकों की 24 चेक बुक, इंडोकेप एसआर खाली कैप्सूल बाक्स के तीन हजार रैपर, खाली कैप्सूल एक लाख, दवा बनाने के लिए 50 किलो कच्चा माल, टेप रोल, कंपनी के गत्ते की 50 खाली पेटी, नकली दवाओं की सात टैक्स इनवॉइस बिल, लैपटॉप, नकली दवाएं बनाने के उपकरण, नकली दवा बनाने की मशीनें भी बरामद की हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed