फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake doctor arrested degree found Rajiv Gandhi Institute of Health Science Bangalore Uttarakhand news in hindi

Dehradun: एक और फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, बंगलूरू के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस की मिली डिग्री

Thu, 11 May 2023 11:22 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 11 May 2023 11:22 AM IST
सार

चार महीने में पुलिस ने कई फर्जी डॉक्टरों समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच जारी है। इसी कड़ी में एक और फर्जी डॉक्टर आसिफ अंसारी निवासी मोहल्ला छिपयान, अंडों वाली गली, सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Fake doctor arrested degree found Rajiv Gandhi Institute of Health Science Bangalore Uttarakhand news in hindi
जेल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पुलिस ने एक और फर्जी डॉक्टर को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस, बंगलूरू की फर्जी डिग्री हासिल की थी और भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड में पंजीकरण कराया था। इस मामले में यह 20वीं गिरफ्तारी है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि दस जनवरी को फर्जी डॉक्टर गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। नेहरू कॉलोनी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि चार महीने में पुलिस ने कई फर्जी डॉक्टरों समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को एक और फर्जी डॉक्टर आसिफ अंसारी निवासी मोहल्ला छिपयान, अंडों वाली गली, सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...UKSSSC: आयोग ने जारी किया पुलिस आरक्षी दूरसंचार भर्ती का परिणाम, जल्द घोषित होगी शारीरिक मापजोख परीक्षा तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने गिरोह के मास्टरमाइंड इमलाख की मदद से राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस, बंगलूरू, कर्नाटक की फर्जी डिग्री ली थी। इसके बाद वर्ष 2015-16 में भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड में पंजीकरण कराया था। तभी से वह फर्जी डिग्री पर सहारनपुर में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहा था। सीओ ने बताया कि अन्य फर्जी डॉक्टरों के संबंध में भी जानकारी जुटा ली गई है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed