{"_id":"5ad4c7c94f1c1b350a8b4d0f","slug":"fake-bomb-found-information-in-bag-shocked-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर मिली लावारिस अटैची, पुलिस ने खोलकर देखा तो आंखें फटी रह गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर मिली लावारिस अटैची, पुलिस ने खोलकर देखा तो आंखें फटी रह गई
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Mon, 16 Apr 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
bag
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार दिन में शहर के व्यस्ततम पटेल मार्ग पर एक लावारिस अटैची मिलने से हड़कंप मच गया। बम होने की अफवाह और आशंका के बीच पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद जब अटैची खोली तो उसमें कपड़े लत्ते और करीब 40 हजार रुपये की नगदी मिली।
विज्ञापन
पुलिस अटैची को बाजार चौकी ले गई। अटैची के अंदर से मिले पहचान पत्र के अनुसार अटैची दिल्ली निवासी किसी सतीश कुमार की पाई गई। बताया कि दिल्ली में वह दुर्घटना में घायल है और उनके भतीजा पैसे लेकर दिल्ली जा रहा था कि कोटद्वार में अटैची गुम हो गई।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी रामपाल ने बताया कि काफी देर तक अटैची सड़क पर ही रही। लोगों की इसकी सूचना कोतवाली को दी। कोतवाली से इसकी सूचना एलआईयू को दी गई। जब काफी देर तक कोतवाली से कोई नहीं पहुंचा तो बाजार चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह नेगी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने कई एंगल से अटैची की जांच कर बाद से उसे वहीं पर खोल दिया। लावारिश अटैची से कपड़े लत्ते मिलने पर पुलिस और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बताया कि अटैची में मिले कागजात और आईकार्ड के आधार पर उन्हें सूचना दे दी गई है। दिल्ली निवासी सतीश कुमार ने बताया कि अटैची वाला व्यक्ति उनका रिस्तेदार है और उनके उपचार के लिए पैसे लेकर दिल्ली आ रहा था।