फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fair competition and sportsmanship are more important than winning or losing.

Dehradun News: जीत हार से ज्यादा स्वच्छ प्रतिस्पर्धा व खेल भावना है महत्वपूर्ण

Sat, 14 Feb 2026 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fair competition and sportsmanship are more important than winning or losing.
उत्तरांचल विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय सुशीला देवी मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय वाॅलीबाल टूर्नामेंट का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। इसमें भारतीय वाॅलीबाल टीम का नेतृत्व कर चुके अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ललित कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि जीत हार से ज्यादा स्वच्छ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का होना महत्वपूर्ण होता है। खेल में सफलता के लिए उच्चस्तरीय फिटनेस की जरूरत होती है और खिलाड़ी का सर्वाधिक प्रिय स्थान खेल का मैदान होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को वॉलीबाल के गुरुमंत्र भी दिए। विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने कहा कि भारत के पूर्व कप्तान की उपस्थिति ने खिलाड़ियों के उत्साह में इजाफा किया। बताया कि इस टूर्नामेंट में विभिन्न प्रदेशों के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की पुरुष व महिला वर्ग की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस अवसर पर विवि के उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा, प्रो. शरद पांडेय, शिवा मलिक, डाॅ. निकुंज यादव, डाॅ. प्रियांश कौशिक, अजय सिंह रावत, सुनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed