फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   failed girl students run away from home

छमाही परीक्षा में फेल हुईं तो घर छोड़ आईं दो छात्राएं

Wed, 08 Nov 2017 01:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 08 Nov 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
failed girl students run away from home
पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ लिया

अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में फेल होने पर रुड़की की 10वीं की दो छात्राएं घर छोड़कर हल्द्वानी पहुंच गईं।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर उन्हें काफी देर तक घूमते देखा तो बनभूलपुरा पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद हरिद्वार पुलिस को खबर की गई। मंगलवार दोपहर बाद वहां की पुलिस दोनों छात्राओं को अपने साथ ले गई। 

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेशनाथ महंत ने बताया कि रुड़की की विश्व बैंक कालोनी और शिव बिहार गंगनहर कालोनी की रहने वाली दो छात्राएं मंगलवार सुबह रेलवे स्टेशन परिसर में घूम रही थी। शक होने पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों 10वीं में पढ़ती हैं। छमाही परीक्षा ठीक न होने के कारण वह परेशान हो गई थीं। इस कारण हरिद्वार से ट्रेन में बैठकर हल्द्वानी चली आईं।
विज्ञापन


इस मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने तत्काल हरिद्वार पुलिस को सूचना दी। हरिद्वार से उपनिरीक्षक रेखा पाल की अगुवाई में पुलिस बनभूलपुरा थाने आई। यहां दोनों को समझाया गया कि वे मेहनत कर परीक्षा में सफलता हासिल कर सकती है। अभी निराश होने की जरूरत नहीं है। हरिद्वार पुलिस दोनों छात्राओं को साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed