{"_id":"59108d654f1c1b3b54851b9b","slug":"eye-flu-attack-in-tharali","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही गांव के 50 से ज्यादा लोगों को हुआ आईफ्लू, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही गांव के 50 से ज्यादा लोगों को हुआ आईफ्लू, दहशत में लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, थराली
Updated Mon, 08 May 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय से 20 किमी दूर खंसर पट्टी से लगे कस्बीनगर गांव में इन दिनों ग्रामीण आई फ्लू की चपेट में हैं। इस बीमारी से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक 50 से अधिक ग्रामीण पीड़ित हैं। एक साथ इतने लोगों को आई फ्लू की शिकायत होने अब लोग दहशत में आने लगे हैं।
विज्ञापन
अंबेडकर ग्राम कस्बीनगर निवासी एडवोकेट जयराम ने बताया कि आई फ्लू के कारण मरीजों की आंखें लाल दिख रही हैं। आंखों से पानी टपक रहा है और आंखों में जलन हो रही है।
विज्ञापन
स्कूल जाने वाले बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं। पीड़ित आत्मा राम, प्रेमराम, बबीता, सुनीता आदि का कहना है कि सीएचसी थराली में नेत्र रोग विशेषज्ञ न होने से उपचार भी नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन
कस्बीनबर प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका साहिरा ने बताया कि इस बीमारी से स्कूली बच्चों को बहुत दिक्कतें हो रही हैं। चिकित्साधिकारी डा. प्रमोद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है मंगलवार को टीम भेजकर जांच की जाएगी।