फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   eye donation Inspired by the campaign

मौत के चार दिन बाद फिर दुनिया देखेंगी आंखें

Tue, 30 Jul 2013 11:02 AM IST
ऋषिकेश/ब्यूरो
ऋषिकेश/ब्यूरो Updated Tue, 30 Jul 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
eye donation Inspired by the campaign

मौत के चार दिन बाद ही स्वर्गीय विनोद कुमार गुप्ता की आंखें फिर से दुनिया देखने लगेंगी। निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट में सोमवार को दो लोगों को उनकी आंखों का कॉर्निया ट्रांसप्लांट किया गया।

विज्ञापन


‘अमर उजाला’ के अभियान से प्रेरित होकर पिता के निधन के बाद उनकी आखिरी इच्छा के मुताबिक दीपक गुप्ता ने उनकी आंखें दान की थीं। निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट की ओर से पूर्व में पंजीकृत दो जरूरतमंद लोगों को सोमवार को परीक्षण और कॉर्निया ट्रांसप्लांट के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन के मुताबिक देरशाम आपरेशन के बाद कार्निया ट्रांसप्लांट कर दिया गया। अस्पताल की प्रशासनिक अधिकारी (मेडिकल) डा. अनुभा अग्रवाल और कोआर्डिनेटर आत्मप्रकाश ने कॉर्निया ट्रांसप्लांट किए गए लोगों के नाम उजागर नहीं किए। उन्होंने इसके लिए मानव अंग प्रत्यारोपण एक्ट का हवाला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे ने कराया पंजीकरण
नेत्र विकार से ग्रस्त पौड़ी निवासी एक सात वर्षीय बच्चे सुमित ने सोमवार को एनआईआई में कॉर्निया के लिए पंजीकरण कराया है। इंस्टीट्यूट की ओर से इसके लिए जरूरी परीक्षण किए गए। इंस्टीट्यूट की चिकित्सक डा.अनुभा ने बताया कि उनके यहां कॉर्निया के लिए 25 लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। डिमांड के सापेक्ष उपलब्धता काफी कम है। इसके चलते जरूरतमंदों को लाभ नहीं मिल पा रहा। उन्होंने ‘अमर उजाला’ द्वारा चलाए जा रहे नेत्रदान अभियान को सराहा और कहा कि लोगों को इसके लिए आगे आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed