फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Extreme Snowfall and hailstorm Alert in uttarakhand today

उत्तराखंड: आज से फिर बिगड़ेगा मौसम, मैदान में ओलावृष्टि तो पहाड़ में भारी बर्फबारी का अलर्ट

Mon, 06 Jan 2020 08:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Jan 2020 08:05 AM IST
सार

  • ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को भारी बर्फबारी, अलर्ट जारी
  • चकराता, मसूरी, नैनीताल आदि क्षेत्रों में पड़ सकती है एक से दो फीट बर्फ 
  • मैदानी इलाकों में हल्की से भारी ओलावृष्टि की भी चेतावनी

विज्ञापन
Extreme Snowfall and hailstorm Alert in uttarakhand today
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में अभी तीन से चार दिन और मौसम खराब रहने की आशंका है। सोमवार, मंगलवार को ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है।

विज्ञापन


वहीं, बुधवार को ऊंचाई वाली जगहों मसूरी, चकराता, धनोल्टी और नैनीताल समेत कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां एक से दो फीट तक बर्फ गिर सकती है। इस संबंध में सरकार को अलर्ट जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उच्च वायु दबाव के कारण पूरे उत्तर भारत में मौसम प्रभावित रहेगा। छह से नौ जनवरी तक उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से भारी बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गढ़वाल मंडल के ऊपरी इलाकों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिलों में छह और सात जनवरी (सोमवार-मंगलवार) को हल्की ओलावृष्टि और बर्फबारी होने की संभावना है।

जबकि, निचले इलाकों देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार में इन तिथियों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी। जबकि, आठ जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होगी। इनमें देहरादून के चकराता और मसूरी व टिहरी के धनोल्टी में एक से दो फीट तक बर्फ जम सकती है।

जबकि, कुमाऊं क्षेत्र में भी पहाड़ी इलाकों पर बर्फ और मैदानी इलाकों में हल्की से भारी ओलावृष्टि होने की संभावना है। सिंह ने बताया कि इस संबंध में उत्तराखंड सरकार को अलर्ट जारी कर पर्याप्त व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। 

कुमाऊं में नौ जनवरी को भी जारी रहेगा हिमपात 
निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि गढ़वाल क्षेत्र में आठ जनवरी को तो राहत मिलने की संभावना है। लेकिन, कुमाऊं के ऊपरी इलाकों में नौ जनवरी को भी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed