फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Extreme Rainfall warning in uttarakhand for next 12 hours in six districts

उत्तराखंड: 33 केवी लाइन पर गिरी बिजली, अगले 12 घंटे छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Mon, 02 Sep 2019 08:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Sep 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
Extreme Rainfall warning in uttarakhand for next 12 hours in six districts
उत्तराखंड में बारिश

राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के छह जिलों में अगले 12 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में अगले 12 घंटों के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बादल छाये रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में आठ सितंबर तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन से पांच सितंबर तक कुछ इलाकों में तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मिलाजुला मौसम बना रहेगा। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में एक से दो दौर की बारिश भी हो सकती है।

झाझरा में 33 केवी लाइन पर गिरी बिजली

झाझरा में 33 केवी लाइन पर बिजली गिरने से गणेशपुर बिजली घर से जुड़े कई इलाकों में बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान पानी की आपूर्ति भी ठप रही। नया गांव पेलियो में भी लाइन पर पेड़ गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान रहे। कई इलाकों में 12 घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से लोग विभागों को कोसते रहे। 

शनिवार देर रात तेज बारिश के साथ-साथ बिजली कड़कने से कई क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। झाझरा में ऊर्जा निगम की 33 केवी लाइन पर बिजली गिरने से झाझरा गणेशपुर सब डिवीजन को जाने वाली बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बनियावाला, सेवली, बड़ोवाला, ठाकुरपुर, गणेशपुर, परवल, उम्मेदपुर, मेहूंवाला, शिमला बाईपास के दर्जनों क्षेत्र अंधेरे में डूब गए। तेज बारिश के कारण रात को ऊर्जा निगम की टीम फाल्ट नहीं ढूंढ पाई।

सुबह ग्रामीणों ने निगम की टीम को बिजली गिरने की सूचना दी। उसके बाद कर्मचारी लाइन की मरम्मत में जुटे। रविवार शाम करीब 5.30 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। नया गांव पेलियो में भी लाइन पर पेड़ गिरने से खंभा क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति गायब हो गई। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड मोहनपुर सुुधीर कुमार ने बताया कि लाइन ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।

अधिकतर क्षेत्रों में आपूर्ति शाम पांच बजे से सुचारु कर दी है। अन्य क्षेत्रों में भी आपूर्ति रात तक सुचारु कर दी जाएगी। परेड ग्राउंड फीडर के इंस्युलेट पंक्चर होने से आसपास के क्षेत्रों में दो घंटे तक बिजली गुल रही। उधर, बिजली गिरने से पिटकुल के झाझरा स्थित बिजली घर में भी कुछ उपकरणों को क्षति पहुंची है।

घरों में घुसा पानी, सड़क पर कटी रात 

शनिवार रात करीब 11.30 बजे शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार तड़के तक जारी रहा। तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। क्लेमेंटटाउन क्षेत्र की एक गली में दर्जनों घरों में पानी घुसने से कई लोग सड़कों और नातेदारों के यहां रात काटने को मजबूर हुए। रविवार शाम तेज बारिश से फिर जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। 

इस दौरान सिंघनीवाला में एक वैन बह गई, जिसमें में सवार प्रोफेसर को बचाव दल ने बमुश्किल बचाया। इसके साथ ही शहर के कई इलाकों में जलभराव से लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। क्लेमेंटटाउन की गैस एजेंसी वाली गली में लोगों के घरों में पानी भर गया। जब तक निगम व अन्य विभागों के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर जा चुके थे। किसी ने सड़क पर रात गुजारी तो कोई अपने रिश्तेदारों के यहां सोने को मजबूर हुआ। 

इधर, रविवार को नगर निगम कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सर्वे ऑफ इंडिया में जलभराव हो गया। इसके अलावा बंजारावाला, सात्थीवाला, टर्नर रोड आदि इलाकों में नालियां चौक होने से लोग परेशान रहे। सूचना पर निगम ने निकासी करने के लिए टीमें रवाना कर लोगों को राहत दी। जिला आपदा कंट्रोल रूम से देर शाम तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। 

धरातल पर नहीं उतरे दावे 
बरसात शुरू होने से पहले किए गए प्रशासन के दावे सिर्फ कागजों पर निर्देश देने तक सीमित रहे। रिहायशी इलाकों में नालियों और बड़े नालों को साफ कराने के दावे धरातल पर नहीं उतर पाए। यही कारण है कि चंद मिनट की बारिश में ही कई इलाके जलमग्न हो जा रहे हैं। टर्नर रोड, सुभाषनगर, माजरा, गुरु रोड आदि क्षेत्रों में रह रहे लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed