फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Extreme Rainfall orange alert in uttarakhand for Four days

संभलकर रहें, अगले 4 दिन उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Sat, 06 Jul 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 06 Jul 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Extreme Rainfall orange alert in uttarakhand for Four days
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले चार दिन भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विशेषकर आठ जुलाई तक अधिकांश क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर आवश्यक सावधानी बरतने को कहा है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार नौ जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। विशेषकर राजधानी देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

इसमें भी आठ जुलाई तक बहुत ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ज्यादातर स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं, राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

बारिश के दौरान सड़कें बंद होने पर खोलने और आपदा की स्थिति में मुख्यालय को सूचना उपलब्ध करान के निर्देश दिए हैं। मौसम अधिक खराब होने पर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में यात्रियों की आवाजाही भी रोकने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed