फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   External Affairs State Minister General VK Singh attack on congrass for Rafale

राफेल को लेकर कांग्रेस पर बरसे जनरल वीके सिंह, कहा 'सूचनाओं का सोर्स बताएं राहुल' 

Sun, 16 Dec 2018 08:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Dec 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
External Affairs State Minister General VK Singh attack on congrass for Rafale
जनरल वी के सिंह

विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह (रि.) ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जनरल सिंह ने कहा कि अब राहुल बताएं कि राफेल सौदे को लेकर उनकी सूचनाओं का सोर्स क्या है? रक्षा सौदे में मोदी सरकार ने कुछ भी गलत नहीं किया है।

विज्ञापन


राहुल अब तक देश को झूठ बोलते रहे, अब सुप्रीम कोर्ट सच सामने लेकर आया है। जनरल वीके सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि राफेल सौदे में अब जांच का कोई सवाल नहीं उठता है।
विज्ञापन


विपक्ष की सभी याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब तो बड़ा सवाल यह है कि कांग्रेस बताए कि वर्ष 2007 से 2014 के बीच लड़ाकू विमान क्यों नहीं खरीदे? वायुसेना की मारक क्षमता कम करने का जिम्मेदार कौन है?

विज्ञापन
विज्ञापन

पटेल बताएं क्यों दिया इस्तीफा 

उन्होंने कहा कि सेना का मनोबल गिराने का काम करने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल पर लगातार झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करने का काम करते रहे हैं। सदन में विपक्ष को सरकार लगातार चर्चा के लिए आमंत्रित करती रही, लेकिन सदन में हंगामा करने के अलावा कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। 

आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे को कांग्रेस के मुद्दा बनाने पर जनरल वीके सिंह ने कहा कि उर्जित पटेल बताएं कि उन्होंने किसके दबाव में इस्तीफा दिया। कांग्रेस का आरोप है कि पटेल ने केंद्र सरकार के दबाव में आकर पद से त्यागपत्र दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed