राफेल को लेकर कांग्रेस पर बरसे जनरल वीके सिंह, कहा 'सूचनाओं का सोर्स बताएं राहुल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह (रि.) ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जनरल सिंह ने कहा कि अब राहुल बताएं कि राफेल सौदे को लेकर उनकी सूचनाओं का सोर्स क्या है? रक्षा सौदे में मोदी सरकार ने कुछ भी गलत नहीं किया है।
राहुल अब तक देश को झूठ बोलते रहे, अब सुप्रीम कोर्ट सच सामने लेकर आया है। जनरल वीके सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि राफेल सौदे में अब जांच का कोई सवाल नहीं उठता है।
विपक्ष की सभी याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब तो बड़ा सवाल यह है कि कांग्रेस बताए कि वर्ष 2007 से 2014 के बीच लड़ाकू विमान क्यों नहीं खरीदे? वायुसेना की मारक क्षमता कम करने का जिम्मेदार कौन है?
पटेल बताएं क्यों दिया इस्तीफा
उन्होंने कहा कि सेना का मनोबल गिराने का काम करने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल पर लगातार झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करने का काम करते रहे हैं। सदन में विपक्ष को सरकार लगातार चर्चा के लिए आमंत्रित करती रही, लेकिन सदन में हंगामा करने के अलावा कांग्रेस ने कुछ नहीं किया।
आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे को कांग्रेस के मुद्दा बनाने पर जनरल वीके सिंह ने कहा कि उर्जित पटेल बताएं कि उन्होंने किसके दबाव में इस्तीफा दिया। कांग्रेस का आरोप है कि पटेल ने केंद्र सरकार के दबाव में आकर पद से त्यागपत्र दिया।