फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Express Train coming from Delhi Anand Vihar Terminal to Kotdwar Driver health deteriorated

Uttarakhand: आनंद विहार टर्मिनल से कोटद्वार आ रही ट्रेन के चालक की तबीयत बिगड़ी, सहायक ने पहुंचाई स्टेशन

Thu, 19 Jun 2025 12:12 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 Jun 2025 12:12 PM IST
सार

दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल से कोटद्वार आ रही ट्रेन के चालक की तबीयत बिगड़ने पर सहायक चालकन ने ट्रेन स्टेशन तक पहुंचाई।

विज्ञापन
Express Train coming from Delhi Anand Vihar Terminal to Kotdwar Driver health deteriorated
ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आनंद विहार टर्मिनल से कोटद्वार आ रही एक्सप्रेस ट्रेन के चालक बाबूराम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना सनेह रोड हाल्ट स्टेशन के पास हुई, जिसके बाद ट्रेन को सहायक चालक ने संभाला और  सुरक्षित कोटद्वार स्टेशन तक पहुंचाया। तड़के चालक को प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद  तुरंत हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


ट्रेन का खाली रैक सुबह 5:00 बजे तक नजीबाबाद पहुंचना था, लेकिन चालक की तबीयत बिगड़ने के चलते ट्रेन कोटद्वार स्टेशन पर ही 10:30 बजे तक खड़ी रही। स्थिति को संभालने के लिए लक्सर से एक अन्य चालक को बुलाया गया, जिसके बाद ट्रेन को नजीबाबाद के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में 20 जून को दस्तक दे सकता है मानसून, शुरुआत में कुमाऊं फिर गढ़वाल में भारी बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना से पहले भी रेल ट्रैक बाधित होने की वजह से अन्य पैसेंजर ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। रेलवे प्रशासन की सतर्कता से हालांकि किसी बड़े हादसे को टाल दिया गया। मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed