{"_id":"6870b2193a4cb42cf002a048","slug":"explosives-recovered-large-quantity-in-dehradun-three-arrested-with-125-kg-dynamite-during-checking-campaign-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: चेकिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में मिला विस्फोटक, 125 किलो डायनामाइट के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: चेकिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में मिला विस्फोटक, 125 किलो डायनामाइट के साथ तीन गिरफ्तार
Fri, 11 Jul 2025 12:21 PM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:21 PM IST
सार
राजधानी देहरादून में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ। 125 किलो डायनामाइट के साथ तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाना त्यूणी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑल्टो कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। चेकिंग के दौरान वाहन से 125 किलोग्राम डायनामाइट, दो डब्बे डेटोनेटर, लाल तार का रोल और एक बंडल बत्ती बरामद हुई।
विज्ञापन
कार सवार आरोपी विस्फोटक ले जाने के वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। तीनों आरोपी रिंकू, रोहित और सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना त्यूणी में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Haridwar: कांवड़ यात्रा आज से प्रारंभ...गंगा और शिव को समर्पित, दक्षेश्वर बनकर एक माह कनखल में बिताएंगे आशुतोष
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए है।