फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Expiry Dated Cold drink was sold in market

सावधान! दुकानों पर बिक रही एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक्स

Tue, 23 May 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 23 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Expiry Dated Cold drink was sold in market

गर्मी आते ही लोग जूस, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य पेय पदार्थ लेना अध‌िक पसंद करते हैं। ऐसे में अध‌िक संख्या में बाजार में पेय पदार्थ उपलब्‍ध होते हैं। लेक‌िन बाजार में अब एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक्स भी म‌िल रही है। 

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में अभियान चलाकर दुकानों और ढाबों में खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान कई जगह एक्सपायरी डेट की चिप्स और कोल्ड ड्रिंक्स दुकानों पर बिकती हुई मिली।
विज्ञापन


विभाग की टीम ने 25 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा कई ढाबों से बासी खाना और ठेलियों पर बिक रहे कटे फलों को भी नष्ट कराया।  सोमवार को जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने हरकी पैड़ी के आसपास और रेलवे स्टेेशन के सामने के क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें हरकी पैड़ी के सामने सीसीआर क्षेत्र और दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में बिक रहे शीतल पेय एवं फास्ट फूड की जांच की। जिसमें एक्सपायरी डेट की चिप्स और कोल्ड ड्रिंक्स बिकती मिली।

जिसे जब्त करते हुए मौके पर नष्ट कराया गया। हरकी पैड़ी पर कई ढाबों पर बासी सब्जियों में केमिकल डालकर बेचने के मामले पकड़ में आए। विभाग ने खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया।

रेलवे स्टेशन के सामने ढाबों में घटिया आचार, पुरानी सब्जी, खीर के नाम पर धोखाधड़ी देखनी को मिली। जिसे नष्ट कराते हुए टीम रोडवेज स्टैंड के सामने पहुंची। वहां पर कटे-फटे फल बिकते मिले।


कई दुकानों पर तो जूस भी पुराना तैैयार किया हुआ मिला। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि जहां भी अनियमितता मिली, सभी सामानों को नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि 25 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने बताया कि बाजार में नियमित छापेमारी की जाएगी।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed