{"_id":"cc6ec85801414b01057c6064e1bee884","slug":"expert-opinion-on-the-general-budget-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपर्ट ने किया बजट का पंचनामा, हुआ बड़ा धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपर्ट ने किया बजट का पंचनामा, हुआ बड़ा धोखा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 01 Mar 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम बजट को लेकर एक्सपर्ट ने अपनी अपनी बात रखी है। मिडिल क्लास और बैंकों के साथ इसे धोखा करार देते हुए फाइनेंस एक्सपर्ट ने बजट का पंचनामा किया है।
विज्ञापन
सोमवार को आम बजट आने के बाद उत्तरांचल बैंक एसोसिएशन के महामंत्री एवं बैंकिंग व फाइनेंस विशेषज्ञ जगमोहन मेंदीरत्ता ने कहा कि सरकार ने जितनी घोषणाएं की हैं, उससे कहीं भी लाभ मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
टैक्स स्लैब में मिला धोखा
जगमोहन मेंदीरत्ता के मुताबिक बजट से पहले मिडिल क्लास को इस बात की आस थी कि टैक्स स्लैब बढ़ाकर पांच लाख किया जाएगा।लेकिन बजट ने इसमें निराश किया।
सरकार ने टैक्स स्लैब के बारे में विचार ही नहीं किया। इस लिहाज से देखें तो मिडिल क्लास को महंगाई के बीच केवल धोखा ही मिला है।
बैंकों को कैपिटल नहीं तो कैसे चलेंगी
बैंकों का पांच लाख करोड़ रुपया डूबा हुआ है। सरकार ने उसे रिकवर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। बैंकों के लिए केवल 32 हजार करोड़ रुपये कैपिटल का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
अगर बैंकों के पास कैपिटल ही नहीं होगा तो वह चलेंगे कैसे। ऊपर से सरकार ने 50 प्रतिशत निजीकरण की बात की है, जिससे जिन उद्योगपतियों ने बैंकों का पैसा खाया हुआ है, वही इन बैंकों को खरीद लेंगे तो इससे अर्थव्यवस्था लड़खड़ा जाएगी।
स्किल पर जोर, रोजगार पर नहीं
सरकार ने स्किल्स बढ़ाने पर आम बजट में जोर दिया है। यह अच्छी बात है लेकिन कहीं भी यह नहीं बताया गया कि नौजवानों की जो स्किल्ड फौज हम तैयार करेंगे, उन्हें रोजगार कहां मिलेगा। बजट में रोजगार का कोई प्रावधान नहीं किया गया।
जगमोहन मेंदीरत्ता के बारे में-
बैंकिंग के विशेषज्ञ माने जाने वाले जगमोहन मेंदीरत्ता की बैंकिंग और फाइनेंस में अच्छी पकड़ है। बैंक से रिटायर होने के बाद भी जगमोहन मेंदीरत्ता लगातार बैंकिंग हितों के लिए काम कर रहे हैं।
उत्तरांचल बैंक इंप्लाइज यूनियन में महामंत्री की भूमिका निभा रहे जगमोहन मेंदीरत्ता विभिन्न राष्ट्रीय संगठनों से भी जुड़े हैं।