फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exhibition on secretariat, detention in jail

सचिवालय पर प्रदर्शन, जेल में दिया धरना

Fri, 12 Jul 2019 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Exhibition on secretariat, detention in jail
नियुक्ति की मांग को लेकर सचिवालय कूच रहे108कर्मचारी संघ के सदस्यों के बैरिके‌डिंग पार करने के दौर?
नई कंपनी में समायोजित करने समेत कई मांगों को लेकर एंबुलेंस सेवा 108 के पूर्व कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को तीसरी बार सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर सेंट जोसेफ के गेट के सामने रोक लिया। बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास कर रहे कर्मचारियों पर पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। इसके बाद 400 कर्मचारियों को पुलिस हिरासत में ले लिया और सुद्धोवाला जेल ले गई। जेल में भी कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और धरने पर बैठ गए। देर रात तक जेल परिसर में पूर्व कर्मचारियों का धरना चलता रहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एंबुलेंस सेवा 108 सेवा को संचालित करने वाली जीवीके के कर्मचारियों को अप्रैल में नौकरी से निकाल दिया गया था। कंपनी पर कर्मचारियों का अभी दो माह का वेतन भी बाकी है। कर्मचारी अपने दो माह के वेतन और नई कंपनी कैंप में समायोजित करने की मांग को लेकर 30 अप्रैल से परेड ग्राउंड पर धरना दे रहे हैं। आंदोलनकारी कर्मचारी इस दरम्यान कई तरह से प्रदर्शन कर अपनी मांगों को दोहरा चुके हैं। दो बार सचिवालय और एक बार मुख्यमंत्री आवास कूच भी कर्मचारी कर चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन के इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया था। जुलूस की शक्ल में निकले कर्मचारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सचिवालय से पहले ही रोक लिया, लेकिन कुछ कर्मचारी बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास करने लगे। इस बीच पुलिस को लाठियां भी फटकारनी पड़ी। इस दौरान दो कर्मचारी वहां बेहोश होकर गिर गए। पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद डालनवाला कोतवाल ने कर्मचारियों को समझाने का भी प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने 400 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया और सुद्धोवाला जेल ले गए। वहां भी उन्होंने धरना-प्रदर्शन जारी रखा। वे जेल परिसर में ही धरने पर बैठ गए। चौकी प्रभारी करनपुर कोमल सिंह रावत ने बताया कि सभी को जेल परिसर के मैदान में रखा गया है। देर रात एसडीएम विकासनगर कौस्तुभ मिश्रा और सीओ सिटी शेखर सुयाल जेल परिसर में पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने पूर्व कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी के वक्त रास्ता बंद होने से परेशान हुए बच्चे
जिस समय 108 कर्मचारी सचिवालय कूच कर रहे थे, उसी वक्त सेंट जोजेफ्स एकेडमी की छुट्टी का समय होता है। स्कूल से थोड़ा पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर बच्चों को रोक दिया गया था। रास्ता बंद होने की वजह से काफी देर तक अभिभावक दूसरी तरफ खड़े रहे। बाद में पुलिस ने उनके निकलने की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed