फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exemption from compulsory transfers to widow and widower employees Uttarakhand news in hindi

Dehradun: विधवा और विधुर कर्मचारियों को अनिवार्य तबादलों में छूट, पांच विकल्पों में से किसी एक स्थान पर होगा

Sat, 24 Dec 2022 04:15 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 24 Dec 2022 04:15 PM IST
सार

कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने बैठक में लिए गए फैसलों का कार्यवृत्त जारी कर दिया है। बैठक में फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रतिनिधि ने अपनी मांग उठाई थी, जिस पर समिति ने अपना अनुमोदन दे दिया।

विज्ञापन
Exemption from compulsory transfers to widow and widower employees Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में एकल अभिभावक (विधवा और विधुर) कर्मचारियों को तबादला सत्र 2022-23 के लिए अनिवार्य तबादलों में छूट मिलेगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ऐसे कर्मचारियों से सरकार पांच-पांच स्थानों के लिए विकल्प मांगेगी और इन्हीं में से किसी एक स्थान पर उनके तबादले किए जाएंगे।

विज्ञापन


तबादला अधिनियम की धारा-17 के तहत गठित समिति की बैठक 10 नवंबर को हुई थी। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने बैठक में लिए गए फैसलों का कार्यवृत्त जारी कर दिया है। बैठक में फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रतिनिधि ने अपनी मांग उठाई थी, जिस पर समिति ने अपना अनुमोदन दे दिया।
विज्ञापन


नई तैनाती में मृतक आश्रित कर्मचारी को राहत
मृतक आश्रित कोटे से नियुक्त कर्मचारियों को पहली तैनाती सीधे दुर्गम में देने से भी राहत मिलेगी। आगामी तबादला सत्र में उन्हें सीधे दुर्गम में तैनात करने के बजाय उनसे पांच स्थानों के विकल्प मांगे जाएंगे। इनमें से किसी एक विकल्प पर उनकी तैनाती हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिनिस्टीरियल संवर्ग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी छूट
समिति ने मिनिस्टीरियल संवर्ग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी तबादले में छूट दी है। समूह ख के इन कर्मचारियों के तबादले भी गृह जिले में ही होंगे।

समिति ने पशु चिकित्सकों के तबादले का नया प्रस्ताव मांगा
मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति ने पशुपालन विभाग के तहत चिकित्सकों के तबादलों अधिनियम के प्रावधानों के तहत फिर प्रस्ताव देने को कहा है। विभाग ने सात जनवरी को 26 डाक्टरों का तबादला कर दिया था। 23 डाक्टरों के तबादले नियमविरुद्ध होने के कारण रद्द कर दिए गए। डॉक्टरों ने उच्च न्यायालय से स्टे प्राप्त कर लिया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: धंस रहे पहाड़, देश के सबसे लंबे जोशीमठ-औली रोप वे पर खतरा, 500 परिवार के सामने संकट खड़ा

शासन ने तबादलों की 15 प्रतिशत की सीमा को बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर समिति को प्रस्ताव दिया। समिति ने स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के तबादला नीति प्रस्ताव को लौटाते हुए उसे संशोधित प्रस्ताव देने को कहा है। समिति ने विशेष कार्य प्रकृति के दृष्टिगत अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों की विभागीय स्थानांतरण नीति का प्रस्ताव पर समिति से छूट मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed