फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Exclusive: Uttarakhand's longest steel bridge being built on Indo-China border

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: भारत-चीन सीमा पर बन रहा उत्तराखंड का सबसे लंबा स्टील पुल

Sun, 27 Sep 2020 09:48 AM IST
अलका त्यागी प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Sep 2020 09:48 AM IST
सार

  • पुल बनने से सीमा तक बड़े वाहनों की आवाजाही होगी आसान

विज्ञापन
Exclusive: Uttarakhand's longest steel bridge being built on Indo-China border
चीन सीमा पर बन रहा स्टील पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-चीन सीमा पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) 104 मीटर लंबा स्टील गार्डर पुल बना रहा है। बीआरओ के अधिकारियों की मानें तो यह पुल प्रदेश का सबसे लंबा स्टील गार्डर पुल होगा। इस पुल के बनने से सीमा पर बड़े वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी।

विज्ञापन


चीन सीमा तक बीआरओ ने सड़कें बना दी हैं। इसके साथ ही जहां पुल जर्जर हो चुके थे उनका भी निर्माण किया जा रहा है। इसी के तहत जोशीमठ-मलारी मोटर मार्ग पर रेणी के पास स्टील गार्डर का पुल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से लगी चीन सीमा पर भारतीय सेना की पहुंच हुई आसान, रिमखिम तक पहुंचाई सड़क
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2018-19 में इस पुल पर कार्य शुरू हुआ था और अगले साल तक पुल बनकर तैयार हो जाएगा।

सेना के बड़े वाहनों का आवागमन सुगम होगा

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस पुल के बनने से जहां सेना के बड़े वाहनों का आवागमन सुगम होगा, वहीं इस जगह पर खतरनाक मोड़ की समस्या भी समाप्त हो जाएगी।

सरहद को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए जोशीमठ-मलारी मार्ग पर स्टील गार्डर पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस पुल की लंबाई 104 मीटर है जो प्रदेश में सबसे लंबा स्टील गार्डर पुल होगा। इसे अगले साल तक तैयार कर लिया जाएगा। इससे सेना के वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी।
- मनीष पाल, बीआरओ कमांडर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed