फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Uttarakhand received 904 proposal of 3771 crore investment among Covid 19

एक्सक्लूसिव: कोविड के बीच उत्तराखंड को मिले 3771 करोड़ निवेश के 904 प्रस्ताव 

Sun, 10 Jan 2021 11:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Jan 2021 11:19 AM IST
सार

  • कोविड से आर्थिक झटका लगने के बाद निवेशकों ने दिखाई रुचि
  • सिंगल विंडो से 874 एमएसएमई और 30 बड़े उद्योग में निवेश का प्रस्ताव
  • संभावित निवेश से 22 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार 

विज्ञापन
Exclusive: Uttarakhand received 904 proposal of 3771 crore investment among Covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

कोविड-19 महामारी के कारण आर्थिक झटका लगने के बाद भी निवेशकों ने उत्तराखंड में उद्योग लगाने में रुचि दिखाई है। सिंगल विंडो के माध्यम से सरकार को 3771 करोड़ निवेश के 904 प्रस्ताव मिले हैं। जिसमें 22 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यही वजह है कि कोविड महामारी के कारण उद्योगों को भारी आर्थिक नुकसान के बावजूद भी निवेशकों ने उत्तराखंड में निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन


वर्ष 2020 में दिसंबर तक सरकार को सिंगल विंडो के माध्यम से 904 प्रस्ताव मिले हैं। जिसमें 3771 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इसमें 874 एमएसएमई और 30 बड़े उद्योग के प्रस्ताव शामिल हैं। यदि ये निवेश धरातल पर उतरा तो प्रदेश के 22 हजार लोगों को उद्योगों में रोजगार मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निवेश के लिए बेहतर जगह मान रहे

निवेशक उत्तराखंड को पर्यटन, हेल्थ एवं वेलनेस, फूड प्रोसेसिंग समेत अन्य क्षेत्रों में निवेश के लिए बेहतर जगह मान रहे हैं। सिंगल विंडो से मिले प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही उद्योग लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने पर सरकार का विशेष फोकस है। 

कोविड महामारी के बावजूद भी उत्तराखंड में निवेश की निरंतरता बनी हुई है। राज्य को निवेश प्रोत्साहन एवं सुगमता केंद्र में देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य में स्थान हासिल हुआ है। सरकार की ओर से निवेश को आसान बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उद्योग को भूमि उपलब्ध कराने के लिए राजस्व में और सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है। 
- सुधीर चंद्र नौटियाल, निदेशक उद्योग

बड़े उद्योगों को सबसे बड़ी जरूरत छोटे वेंडर्स की होती है। जो फीडर यूनिट के रूप में काम करती है। सरकार को चाहिए कि प्रदेश में छोटे वेंडर्स को बढ़ावा दें। बड़े उद्योग लगने से सरकार को अतिरिक्त राजस्व मिलता है। इस राजस्व से कुछ प्रतिशत सरकार उद्योगों को दें। जिससे वे अपने साथ छोटे वेंडर्स भी साथ में ला सके। 
- विपुल डावर, उपाध्यक्ष सीआईआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed