फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: uttarakhand Chief Minister Trivendra Singh Rawat will know the progress of self-employment and double income of farmers

एक्सक्लूसिव : स्वरोजगार और किसानों की दोगुनी आय की प्रगति जानेंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Wed, 25 Nov 2020 12:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राकेश खंडूरी, अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूरी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 25 Nov 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Exclusive: uttarakhand Chief Minister Trivendra Singh Rawat will know the progress of self-employment and double income of farmers
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत फील्ड में जाकर स्वरोजगार और किसानों की दोगुनी आय के संकल्प की प्रगति से रूबरू होंगे। वह प्रत्येक जिले में कैंप करेंगे और वहां एक-एक विधानसभा का रिपोर्ट कार्ड जांचेंगे।

विज्ञापन


रोजगार और किसानों की दोगुनी आय करने को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति का सच जानना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री का यह दौरा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के तीन दिवसीय दौरा संपन्न होने के बाद शुरू होगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वे सभी विधानसभाओं में नहीं जाएंगे, बल्कि जिला मुख्यालय या किसी एक विधानसभा में जिलों के तहत आने वाली विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह समीक्षा हर विधानसभा की अलग-अलग होगी। बड़े जिलों में मुख्यमंत्री एक दिन से अधिक प्रवास करेंगे। समीक्षा बैठक में शासन व जिलास्तरीय अधिकारियों के अलावा संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी उपस्थित रहेंगे।

इस दौरान विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही स्वरोजगार और आजीविका बढ़ाने वाले राज्य और केंद्र सरकार की संचालित एक-एक योजना की जानकारी ली जाएगी।

Trending Videos

ले रहे हैं फीडबैक

फील्ड में उतरने से पहले मुख्यमंत्री ने सभी प्रभारी सचिवों को पहले ही अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर फीडबैक लेने के आदेश दे दिए हैं। प्रभारी सचिवों के दौरे दिसंबर के पहले हफ्ते तक पूरे होने के आसार हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री का दौरा तय हो जाएगा। जन शिकायतों, जनप्रतिनिधियों से जुटाई गई जानकारियों और प्रभारी सचिवों के फीडबैक के आधार पर मुख्यमंत्री समीक्षा करेंगे। 

ब्याज मुक्त ऋण का लाभ कितना मिल रहा है

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री का यह जानने का प्रयास रहेगा कि सरकार किसानों को ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध करा रही है, उसका उन्हें किस हद तक लाभ मिल रहा है। किस स्तर के किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।

जो किसान ऋण योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, उन्हें यह लाभ कैसे दिया जा सकता है, इस बारे में भी फील्ड से ही सुझाव लिए जाएंगे। किसानों की दोगुनी आय और स्वरोजगार को लेकर अलग अलग महकमों के विशेषज्ञों की जो रायशुमारी हो रही है, उसका जमीन पर क्या असर है।

मौके पर ही होगा समस्याओं का समाधान

भ्रमण के दौरान विकास कार्यों, आजीविका आधारित योजनाओं और किसानों जुड़ी योजनाओं को लागू करने में जो व्यावहारिक कठिनाइयां सामने आएंगी, उनका स्पॉट पर ही समाधान किया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, समीक्षा बैठकों के दौरान आला अधिकारियों के साथ ही जिले के विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिन योजनाओं को प्रभावी ढंग लागू करने में नीतिगत निर्णय लेने होंगे, उनके बारे में शासन स्तर पर शीघ्रता फैसले लिए जाएंगे।

जिलों में जाकर एक-एक विधानसभा की समीक्षा करूंगा। भ्रमण के दौरान प्रवास भी करूंगा। समीक्षा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की रोजगार और किसानों की दोगुनी आय करने के लिए संचालित की गई योजनाओं की प्रगति जानूंगा। सरकार कृषि क्षेत्र को 80 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है। ब्याजमुक्त ऋण योजना का किसानों को कितना लाभ मिल रहा है। स्वरोजगार और आजीविका बढ़ाने वाली योजना का क्या असर है? योजनाओं को लागू करने में यदि कोई कठिनाई है तो उन सबका समाधान किया जाएगा।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed