{"_id":"5faad3b98ebc3e9ba007d648","slug":"exclusive-swachh-survekshan-2021-will-begin-from-january-in-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में जनवरी से शुरू होगा स्वच्छता सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में जनवरी से शुरू होगा स्वच्छता सर्वेक्षण
Wed, 11 Nov 2020 02:21 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 11 Nov 2020 02:21 AM IST
सार
- सर्वेक्षण के लिए शहरी विकास सचिव ने बनाए नोडल अधिकारी
- हर 15 दिन में समीक्षा करेंगे सचिव, प्रदेश के कई शहरों को नाम चमकाने का मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में जनवरी से स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली ने बैठक कर प्रदेशभर के लिए नोडल अधिकारियों का चयन कर लिया है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि प्रदेशभर में स्वच्छता सर्वेक्षण की समीक्षा खुद सचिव के स्तर से हर 15 दिन में की जाएगी। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण जनवरी से मार्च तक चलेगा। अप्रैल में इसके नतीजे जारी किए जाएंगे। सर्वेक्षण में हर शहर की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली के मुताबिक, स्वच्छता सर्वेक्षण के सभी मानकों पर खरा उतरने के लिए सभी निगम, पालिका को निर्देशित कर दिया गया है। नोडल अधिकारियों का चयन कर लिया गया है। पिछले वर्षों की कमियों को दूर करते हुए इस बार आगे कदम बढ़ाने की कवायद की जा रही है। घर-घर कूड़ा कलेक्शन से लेकर सभी पहलुओं पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
2020 में मिले थे तीन राष्ट्रीय पुरस्कार
स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में प्रदेश के शहरी निकायों का प्रदर्शन शानदार रहा था। घोषित पुरस्कारों में उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट में तीसरा स्थान मिला था। वहीं, एक लाख से कम आबादी वाले निकायों की श्रेणी में नगर पंचायत नंद प्रयाग ने सिटीजन फीड बैक श्रेणी में देश में पहला और अल्मोड़ा कैंट बोर्ड ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया था।
पिछले साल की तुलना में छह निकायों की स्वच्छता रैंकिंग
नगर निकाय 2020 2019
देहरादून 124 384
रुड़की 131 281
हरिद्वार 244 376
काशीपुर 139 304
हल्द्वानी 229 350
रुद्रपुर 316 403
देहरादून 124 384
रुड़की 131 281
हरिद्वार 244 376
काशीपुर 139 304
हल्द्वानी 229 350
रुद्रपुर 316 403