फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Sanjeevani booti Found in uttarakhand Pithoragarh Jauljibi

Exclusive: देवभूमि के इस पर्वत पर मिली संजीवनी बूटी! पानी में डालते ही होता है अद्भुत बदलाव

Mon, 03 Feb 2020 11:45 AM IST
अलका त्यागी अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Feb 2020 11:45 AM IST
सार

  • वन अनुसंधान शाखा के वैज्ञानियों ने किया बूटी खोजने का दावा
  • रसायनिक गुणों की जांच को तथाकथित बूटी को भेजा एनबीआरआई

विज्ञापन
Exclusive: Sanjeevani booti Found in uttarakhand Pithoragarh Jauljibi
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले में द्रोणगिरी पर्वत पर सजीवन बूटी पाए जाने के दावों के बाद अब वन अनुसंधान शाखा के वनस्पति वैज्ञानियों ने पिथौरागढ़ के जौलजीवी क्षेत्र में संजीवनी बूटी खोज निकालने का दावा किया है।

विज्ञापन

 

वन अनुसंधान शाखा के वनस्पति वैज्ञानियों के दावों की पुष्टि के लिए इस बूटी को लखनऊ स्थित नेशनल बाटेनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट यानी एनबीआरआई भेजा जा रहा है। ताकि इसके रसायनिक गुणों की जांच कर इस बात की जानकारी हासिल की जा सके, कि खोजी गई जड़ी बूटी संजीवनी बूटी है या नही?

विज्ञापन


संजीवनी बूटी की खोज का दावा कर रहे वैज्ञानियों का मानना है कि पिथौरागढ़ के जौलजीवी क्षेत्र में खोजी गई जड़ी बूटी चमोली क्षेत्र के द्रोणगिरी पर्वत पर पायी जाने वाली जड़ी बूटी से हुबहू मेल खाती है। बहरहाल विज्ञानियों द्वारा खोजी गई संजीवनी बूटी को वन अनुसंधान शाखा की हल्द्वानी स्थित नर्सरी में संरक्षित रखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी में डालते ही हरी हो जाती है संजीवनी बूटी

वन अनुसंधान शाखा के निदेशक व वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि संस्थान के वैज्ञानियों द्वारा जौलजीवी में जो जड़ी बूटी खोजी गई है। उसकी विशेषता ये है कि वह अमूमन सूखी घास जैसी दिखती है। उसे जैसे ही पानी में डाला जाता है, तो वह पूरी तरह हरी हो जाती है।

 

उसके इसी गुण का वैज्ञानिकों द्वारा अध्ययन किया जा रहा है। इस बात को लेकर शोध किया जा रहा है कि आखिरकार जड़ी बूटी में ऐसे कौन से रसायनिक तत्व हैं जो पानी के संपर्क में आते ही जड़ी बूटी को हरा भरा बना देते हैं।

आखिर क्या है धार्मिक मान्यता?

धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीराम व रावण के बीच हुए युद्ध के दौरान मेघनाथ ने वीरघातिनी शक्ति का प्रयोग कर दिया था। जिसके लगने से लक्ष्मण बेहोश हो गए थेे। लक्ष्मण को होश में लाने को सुषेन वैद्य को बुलाया गया था। वैद्य ने बताया कि द्रोणगिरी पर्वत पर सजीवन बूटी पाई जाती है और यदि यह बूटी लाई जाय तो लक्ष्मण को मूर्छा से बाहर लाया जा सकता है।

 

ऐसी मान्यता है कि हनुमान संजीवनी बूटी के चक्कर में द्रोणगिरी पर्वत का एक हिस्सा उखाड़कर लंका ले गए थे और सुषेन वैद्य ने संजीवनी बूटी की मदद से लक्ष्मण को ठीक कर दिया था। रामायण काल से लेकर आज तक संजीवनी बूटी की लगातार खोज की जा रही है। 

पिथौरागढ़ के जौलजीवी क्षेत्र में अद्भुत जड़ीबूटी की खोज की गई है। जो द्रोणगिरी पर्वत पर मिलने वाली तथाकथित संजीवनी जड़ी बूटी से हूबहू मिलती जुलती है। जड़ी बूटी के रसायनिक गुणों की जांच की जा रही है। गुणों का पता लगाने के बाद ही हकीकत का पता चलेगा। फिलहाल खोजी गई जड़ी बूटी संस्थान की नर्सरी में संरक्षित किया जा रहा है।

- संजीव चतुर्वेदी, वन संरक्षक एवं निदेशक , वन अनुसंधान शाखा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed