फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive No teacher in mountain deployment of more than standard in Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: पहाड़ में शिक्षक नहीं, देहरादून में मानक से अधिक की तैनाती, 45 शिक्षकों की पदोन्नति की सूची जारी

Wed, 09 Nov 2022 10:53 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 09 Nov 2022 10:53 AM IST
सार

देहरादून में मानक से अधिक शिक्षक तैनाती पा रहे हैं। ताजा मामला देहरादून का है। सात नवंबर 2022 को विभाग की की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक से प्रधानाध्यापक के पद पर 45 शिक्षकों की पदोन्नति की सूची जारी की गई है।

विज्ञापन
Exclusive No teacher in mountain deployment of more than standard in Dehradun Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहाड़ के स्कूल जहां शिक्षकों के लिए तरह रहे हैं। वहीं देहरादून में छात्र संख्या की अनदेखी कर मानक से अधिक शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। प्राथमिक के 45 सहायक अध्यापकों को पदोन्नत कर प्रधानाध्यापक बनाते हुए उनकी तैनाती की गई है। जिन स्कूलों में तीन शिक्षक होने चाहिए उनमें अब प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षक तैनात कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


शिक्षा विभाग में राज्य गठन के बाद से अधिकतर शिक्षक पहाड़ के दूरदराज के क्षेत्र के बजाए देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में तैनाती चाहते हैं। यही वजह है कि इन जिलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए विधायकों और मंत्रियों तक की सिफारिश लगाई जाती है। हालांकि पहाड़ और मैदान के जिलों में शिक्षकों की तैनाती में पारदर्शिता के लिए सरकार की ओर से तबादला एक्ट बनाया गया है।
विज्ञापन


इसके बावजूद पहाड़ के कुछ क्षेत्रों के स्कूल जहां खाली हैं। वहीं देहरादून में मानक से अधिक शिक्षक तैनाती पा रहे हैं। ताजा मामला देहरादून का है। सात नवंबर 2022 को विभाग की की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक से प्रधानाध्यापक के पद पर 45 शिक्षकों की पदोन्नति की सूची जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 से पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग भी नहीं कराई जा रही
इस सूची में उन स्कूलों में प्रधानाध्यापकों की तैनाती कर दी गई है। जहां पहले से मानक के अनुसार पर्याप्त शिक्षक हैं। शिक्षकों के मुताबिक विभाग में पूर्व में जिन स्कूलों में शिक्षकों को पदोन्नत कर भेजा जाता था। वहां पहले छात्र मानक को देखा जाता था, लेकिन अब मानकों को दरकिनार कर शिक्षकों की तैनाती की जा रही है। वहीं वर्ष 2019 से पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग भी नहीं कराई जा रही है।  

इन स्कूलों का है मामला 
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायपुर में 70 छात्रों पर मानक के अनुसार पहले से तीन शिक्षक हैं, लेकिन अब एक अन्य शिक्षक को पदोन्नत कर यहां भेजा गया है। 
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय किशनपुर में पहले से 75 छात्रों पर मानक के अनुसार तीन शिक्षक हैं, लेकिन अब एक अन्य को यहां भेजा गया है। 
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुंदरवाला बस्ती में 70 छात्रों पर मानक के अनुसार पहले से तीन शिक्षक हैं अब एक अन्य को भेजा गया। 
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुंदरवाला और प्राथमिक विद्यालय माजरा में प्रधानाध्यापक हैं जो 31 मार्च 2023 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन अब एक अन्य शिक्षक को पदोन्नत कर प्रधानाध्यापक के पद पर यहां भेजा गया है। 

यह है छात्र शिक्षक मानक 

- छात्र संख्या एक से 60 तक प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षक 
- छात्र संख्या 61 से 90 तक प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षक 
- छात्र संख्या 91 से 120 तक प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षक 
- छात्र संख्या 121 से 150 तक प्रधानाध्यापक सहित पांच शिक्षक 
- छात्र संख्या 151 से 180 तक पांच शिक्षक एवं एक प्रधानाध्यापक 

ये भी पढ़ें....उत्तराखंड: दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीवों के लिए तैनात रहेगी एंबुलेंस, फ्लाईओवर पर लगेंगे मोबाइल टावर

स्कूलों में प्रधानाध्यापकों की तैनाती की गई है, जिन स्कूलों में मानक से अधिक शिक्षक हो गए हैं उन्हें इधर से उधर किया जाएगा, विभाग में पदोन्नत कर तैनाती के लिए काउंसिलिंग नहीं होती। - आरएस रावत, डीईओ बेसिक देहरादून 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed