फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Electricity Rate may Increased in uttarakhand from 1st April 2021

एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में एक अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली, इतने फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार

Sun, 10 Jan 2021 10:26 AM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Jan 2021 10:26 AM IST
सार

  • आम उपभोक्ताओं के लिए दो-चार प्रतिशत, औद्योगिक इकाईयों के लिए चार-छह प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव हुआ तैयार
  • 15 जनवरी से पहले यूपीसीएल की ओर से नियामक आयोग में भेजा जाएगा बिजली दरें बढ़ाने का प्रस्ताव

विज्ञापन
Exclusive: Electricity Rate may Increased in uttarakhand from 1st April 2021
बिजली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

उत्तराखंड में एक अप्रैल से बिजली की दरों में बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। बोर्ड बैठक में पास करने के बाद इसे उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग को भेज दिया जाएगा। नियामक आयोग से हरी झंडी मिलने के बाद बिजली की नई दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी।

विज्ञापन


यूपीसीएल को हर साल सभी खर्च और नुकसान के हिसाब से बिजली की दरें तय करनी होती हैं। इन दरों का प्रस्ताव नियामक आयोग को भेजा जाता है। इस पर जनसुनवाई के बाद नियामक आयोग की ओर से अंतिम दरें तय की जाती हैं। इस बार यूपीसीएल की ओर से निर्धारित 31 दिसंबर तक प्रस्ताव नहीं भेजा जा सका।
विज्ञापन


यूपीसीएल ने आयोग से 15 जनवरी तक का समय मांगा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यूपीसीएल ने बिजली दरों का नया टैरिफ तैयार कर लिया है। इसके तहत आम उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट दो से चार प्रतिशत और औद्योगिक इकाईयों के लिए प्रति यूनिट चार से छह प्रतिशत का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में लाया जाएगा। बोर्ड से मुहर लगने के बाद इसे नियामक आयोग को भेज दिया जाएगा। निदेशक मानव संसाधन एके सिंह के मुताबिक प्रस्ताव 15 जनवरी तक नियामक आयोग को भेजा जाना है।

आयोग कर सकता है यूपीसीएल के प्रस्ताव में कटौती

आयोग के पास आने वाले प्रस्ताव में वह कटौती कर सकता है। इसमें 50 प्रतिशत या इससे अधिक तक कटौती भी हो सकती है। अगर आयोग 50 प्रतिशत कटौती करता है तो आम उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट एक प्रतिशत और औद्योगिकी इकाईयों के लिए प्रति यूनिट दो प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

बाहरी स्रोतों से बिजली लेने वालों पर सरचार्ज का प्रस्ताव
यूपीसीएल ने बाह्य स्रोतों से बिजली लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए 1.16 रुपये प्रति यूनिट सरचार्ज का प्रस्ताव नियामक आयोग को भेजा है। अगर नियामक आयोग इस पर मुहर लग देता है तो ऐसे उपभोक्ताओं को एक अप्रैल 2021 से 30 सितंबर 2021 के बीच प्रति यूनिट 1.16 रुपये सरचार्ज भी देना होगा। फिलहाल इस पर उपभोक्ता चाहें तो अपने सुझाव नियामक आयोग को भेज सकते हैं। इसके बाद आयोग इस पर फैसला लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed