{"_id":"5f5e1896d05a9d619242fcf4","slug":"exclusive-chargesheet-to-suspended-gm-prabhakar-of-uttarkashi-district-cooperative-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सक्लूसिव: उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक के निलंबित जीएम प्रभाकर को चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सक्लूसिव: उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक के निलंबित जीएम प्रभाकर को चार्जशीट
Sun, 13 Sep 2020 06:50 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 13 Sep 2020 06:50 PM IST
सार
- सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने को ऋण देने के एवज पैसे मांगने का आरोप
- जांच में अधिकतर आरोपों की पुष्टि
विज्ञापन
विस्तार
उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक के निलंबित जीएम प्रभाकर को सहकारिता निबंधक ने चार्जशीट जारी की है। निलंबित जीएम के खिलाफ जांच में अधिकतर आरोप सिद्ध पाए गए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ड्रीम प्रोजेक्ट सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप प्रभाकर पर लगा था।
विज्ञापन
मामले की शिकायत उत्तरकाशी निवासी आमोद पंवार ने सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत से की थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि परियोजना के बैंक ऋण देने के एवज में पैसे मांगे गए और इस वजह से जानबूझ ऋण लटकाकर उसे परेशान किया गया। मंत्री के आदेश पर इस मामले की जांच हुई और प्रभाकर को निलंबित कर दिया गया था। इसकी जांच सहकारिता विभाग के अपर निबंधक आनंद शुक्ला ने की थी।
विज्ञापन
निबंधक सहकारिता बीएम मिश्रा ने बताया कि जांच आख्या उन्हें मिल गई है। जांच आख्या के आधारी पर प्रभाकर को चार्जशीट जारी की गई है। जांच में प्रभाकर के खिलाफ अधिकतर शिकायतों की पुष्टि हुई है। प्रभाकर के खिलाफ पद का दुरुपयोग करने, बैंक के ग्राहक को परेशान कर बैंक की साख को नुकसान पहुंचाने और पैसे मांगने की शिकायत थी। इसके पैसे मांगने का आरोप आंशिक रूप से सिद्ध हुआ है।
विज्ञापन