फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Excise Department Special 98 came on the road to curb illegal liquor 14 women SI and 84 constables deployed

Uttarakhand: अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए सड़क पर उतरी स्पेशल 98, आबकारी विभाग में 14 महिला SI की तैनात

Tue, 01 Jul 2025 12:19 PM IST
रेनू सकलानी अवनीश चौधरी,अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अवनीश चौधरी,अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 01 Jul 2025 12:19 PM IST
सार

ऐसा पहली बार हुआ है कि आबकारी विभाग में इतनी बड़ी संख्या में एक साथ महिला कर्मियों की नियुक्ति हुई है। विशेष बात यह भी है कि सिपाही पद पर 97 सिपाहियों का चयन हुआ है, उनमें सिर्फ 13 युवक हैं, बाकी 84 पदों पर युवतियों ने बाजी मारी है।

विज्ञापन
Excise Department Special 98 came on the road to curb illegal liquor 14 women SI and 84 constables deployed
अवैध शराब (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अवैध शराब के धंधे में महिलाओं की बढ़ती संलिप्तता के मद्देनजर आबकारी विभाग ने 'स्पेशल-98' को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। ये स्पेशल-98 नौजवान युवतियां हैं, जिन्हें विभाग में नई नियुक्ति मिली है। महिला आयुक्त अनुराधा पाल ने उनकी काबलियत और जोश पर भरोसा जताते हुए शुरुआत में ही फील्ड ड्यूटी की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन


राज्य में पंचायत चुनाव के बीच अवैध शराब की तस्करी बढ़ने की आशंका को देखते हुए नवनियुक्त महिला कर्मियों को सभी संवेदनशील चेक पोस्ट पर तैनात किया है। ऐसा पहली बार है, जब विभाग में इतनी बड़ी संख्या में एक साथ महिला कर्मियों की नियुक्ति हुई है। विशेष बात यह भी है कि सिपाही पद पर 97 सिपाहियों का चयन हुआ है, उनमें सिर्फ 13 युवक हैं, बाकी 84 पदों पर युवतियों ने बाजी मारी है। इनके अलावा 14 महिला उप निरीक्षक का चयन हुआ है।
विज्ञापन


अवैध शराब का धंधा करने वालों की नकेल कसने में मिलेगी बड़ी मदद
इससे पहले तक विभाग के पास उप निरीक्षक व सिपाही पद पर सिर्फ 35 महिला कर्मी थीं। अब उन्हें मिलाकर महिला बेड़ा 130 के आसपास हो गया। नई नियुक्तियों से आबकारी विभाग नारी शक्ति से लैस है। विभाग को उम्मीद है कि इनके जरिये अवैध शराब का धंधा करने वालों की नकेल कसने में बड़ी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष रूप से महिलाओं से जुड़े मामलों में तलाशी अभियान और पूछताछ बेहतर ढंग से हो पाएगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार, अब से पहले दुर्गम और संवेदनशील इलाकों में महिला सिपाहियों को भेजने से गुरेज किया जाता था, लेकिन नई नियुक्तियों के बाद दुर्गम क्षेत्रों में भी महिला सिपाहियों को तैनात किया गया है।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: छुट्टियां खत्म...आज से खुले स्कूल, प्रदेश के 942 स्कूल भवनों की हालत जर्जर, हादसों का डर

सभी युवतियां नई उम्र में जोश से लबरेज हैं। उस बैरियर को तोड़कर आईं हैं जिसमें माना जाता था कि आबकारी में महिलाओं का क्या काम है। सभी नई उप निरीक्षक और सिपाहियों को शुरुआत में प्रवर्तन कार्यों के तहत चेक पोस्ट पर तैनात किया गया है। इनकी नियुक्ति से सूचना तंत्र भी बेहतर होगा, क्योंकि अवैध शराब के धंधे में महिला अभियुक्त भी पकड़ी जा रही हैं। शुरुआती पोस्टिंग होने की वजह से यह ध्यान रखा गया है कि उनकी ड्यूटी का स्थान घर से अधिक दूर न हो। -अनुराधा पाल, आयुक्त, आबकारी विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed