{"_id":"58fdd3454f1c1ba065c0c1c2","slug":"excise-department-defeated-from-against-wine-campaign-of-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई टिहरी में शराब के आंदोलन के आगे झुका आबकारी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई टिहरी में शराब के आंदोलन के आगे झुका आबकारी विभाग
ब्यूरो / अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Mon, 24 Apr 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
ठेकों पर धावा
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपलडाली में अंग्रेजी शराब और गोदाम खोलने के विरोध में तीन दिनों से चल रहा आंदोलन स्थानीय लोगों ने सोमवार को आबकारी निरीक्षक के लिखित आश्वासन पर स्थगित कर दिया। आबकारी निरीक्षक ने लिखित में दिया है कि गोदाम से शराब की बिक्री नहीं की जाएगी। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में कही भी दुकान नहीं खोलने दी जाएगी।
विज्ञापन
पीपलडाली में पिछले कुछ दिनों से अंग्रेजी शराब की बिक्री झील किनारे टैंट लगाकर की जा रही थी। 22 अप्रैल को महिलाओं ने टैंट को उखाड़ कर झील में फेंक दिया था। जिसके बाद शराब कारोबारियों ने गोदाम से चोरी-छिपे शराब की बिक्री करने का रास्ता निकाला था। गोदाम से शराब की बिक्री होने की सूचना पर बीते दिन से छोलगांव, स्वाती, मंथल, नंदगांव और मठियाली की महिलाओं ने गोदाम के बाहर अनिश्चिकालीन धरना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
सोमवार को आबकारी निरीक्षक प्रमोद धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत लोगों को लिखित में दिया कि गोदाम से शराब की बिक्री नहीं होगी। जिसके बाद धरने पर बैठे लोगों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। महिलाओं ने कहा कि यदि नंदगांव, गडोलिया और पीपलडाली में शराब की दुकान खोली गई तो वे फिर से आंदोलन शुरू करेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान कमला खरोला, सोहन सिंह राणा, ममता देवी, पूना देवी, छुम्मा देवी, शैला देवी, मकानी देवी व गुड्डी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन