फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Excess Rain alert in uttarakhand for 36 hours

शुक्रवार को कहर बरपाने के बाद फिर तबाही मचा सकते हैं बादल, 36 घंटे मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Sat, 09 Jun 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Jun 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
Excess Rain alert in uttarakhand for 36 hours

उत्तराखंड में बिगड़े मौसम ने शुक्रवार को कहर बरपाया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं अब मौसम विभाग ने फिर से 36 घंटे तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


कुमाऊं के ज्यादातर इलाकों में अगले 36 घंटों के दौरान तेज बारिश हो सकती है। बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने कुमाऊं क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। वहीं, गढ़वाल के अधिकांश क्षेत्रों में भी हल्की बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


शुक्रवार को राजधानी दून समेत आस-पास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। इसके चलते दिन में धूप खासी कम रही। हालांकि उमस बहुत ज्यादा होने के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शाम के समय हल्की हवा चलने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय बुलेटिन के अनुसार कुमाऊं के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा होने का अनुमान है। अगले 36 घंटों के दौरान इन इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

बिजली गिरने से पूर्व सैनिक की मौत

Excess Rain alert in uttarakhand for 36 hours
death - फोटो : demo pic

नैनीताल में शुक्रवार प्रात: तेज बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने से एक पूर्व सैनिक की मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को आपदा मद से आर्थिक सहायता दी।        

ग्राम इंदिरानगर द्वितीय निवासी पूर्व सैनिक उम्मेद सिंह बिष्ट (58) पुत्र मेहरबान सिंह के खेत में शुक्रवार प्रात: छह बजे लावारिस जानवर घुस आए। उन्होंने फसल बर्बाद कर दी। इसलिए जैसे ही उम्मेद जानवर हांकने के लिए खेत की ओर दौड़े तभी अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई।

इसी दौरान बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आकर उम्मेद की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहां खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ भी फट गया। घटना की सूचना मिलते ही तमाम ग्रामीण उनके आवास पर एकत्र हो गए। कोतवाली पुलिस ने हल्द्वानी में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा।

मृतक के शरीर में कई स्थानों पर जलने के निशान मिले। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों से वार्ता के बाद तहसीलदार महेंद्र कुमार जोशी, पटवारी भूपेश कुमार ने मृतक आश्रितों को दैवी आपदा मद से चार लाख रुपये का चेक सौंपा। शाम को चित्रशिला घाट रानीबाग में अंतिम संस्कार किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed