फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ex-servicemen staged hunger strike in Tehsil

Dehradun News: पूर्व सैनिकों ने भूख हड़ताल कर तहसील में दिया धरना

Mon, 03 Jul 2023 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen staged hunger strike in Tehsil
वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियां दूर करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व सैनिक संगठन और पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े पूर्व सैनिकों ने विकासनगर तहसील में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। सांकेतिक रूप से एक दिन भी भूख हड़ताल की। पूर्व सैनिकों ने कहा यदि मांग नहीं मानी गई तो वे आर-पार की लड़ाई के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह डोगरा ने कहा कि पेंशन की विसंगतियों को लेकर पूर्व सैनिक लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन इस ओर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि पूर्व सैनिकों को अपने अधिकारों और हक के लिए लड़ाई लड़नी पड़ रही है। अधिकारी और सैनिक की पेंशन में भारी अंतर है, जो न्याय संगत नहीं है। कहा कि सीमाओं पर सैनिक सबसे आगे होता है, बावजूद मिलिट्री पेंशन में भारी अंतर है।
विज्ञापन

कहा कि मांगों को लेकर पूर्व सैनिक 20 फरवरी 2023 से जंतर मंतर में आंदोलित हैं। छह अगस्त को पूर्व सैनिक दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने पूर्व सैनिकों से दिल्ली कूच कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। कहा कि विधवा पेंशन, मिलिट्री सर्विस पे, सर्विस पेंशन विसंगति, डिसेबिलिटी पेंशन समेत विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व सैनिक लगातार संघर्ष कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन करने वालों में कैप्टन चंदन सिंह सजवान, कैप्टन महेंद्र सिंह नेगी ,कैप्टन मेहर सिंह चौहान, हवलदार सुरेश नौटियाल, सूबेदार जिनेश्वर प्रसाद, हवलदार कुलवंत नागवाल, सूबेदार जोगिंदर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed