फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ex-servicemen protest alleging fraud

Dehradun News: धोखाधड़ी का आरोप लगा पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 02 Sep 2023 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen protest alleging fraud
शहर के एक निजी कोचिंग इंस्टीट्यूट पर धोखाधड़ी का आरोप लगा पूर्व सैनिकों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गौरव सेनानी एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने बताया एसोसिएशन के सदस्य पूर्व सैनिक वीरपाल ने अपने बेटे का दाखिला सहस्रधारा रोड स्थित एकेडमी में कराया। इसके लिए उन्होंने 60 हजार रुपये का भुगतान किया, लेकिन एक दिन बाद ही उनके बेटे को एकेडमी पसंद नहीं आई तो उन्होंने प्रवेश निरस्त कर जमा रुपये मांगे। इस पर एकेडमी ने रुपये वापस देने से मना कर दिया। इस संबंध में कई बार शिकायत के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका।

इस पर पूर्व सैनिकों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान दिनेश नैथानी, सत्य प्रकाश डबराल, अमर सिंह, किशन सुयाल, सुख बहादुर, गिरीश जोशी, मनवर सिंह, चौधरी विक्रम, भरत सिंह, विक्रम कंडारी, मनोज जुयाल, उमेद सिंह, लक्ष्मण सिंह, अब्बल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed