फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ex-servicemen children will get 'reward' for participating in sports

खेलों में प्रतिभाग करने पर पूर्व सैनिकों के बच्चों को मिलेगा ‘इनाम’

Sun, 05 Aug 2018 07:30 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 05 Aug 2018 07:30 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen children will get 'reward' for participating in sports

विभिन्न खेलों में प्रदेश से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले पूर्व सैनिकों के बच्चों को अब लाखों का ‘इनाम’ मिलेगा। 

विज्ञापन


सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय ने यह अहम फैसला लिया है। इसके तहत पूर्व सैनिक और सैनिक विधवाओं के बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए एक लाख से चार लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा। निदेशालय का मानना है कि इससे निश्चित तौर पर पूर्व सैनिकों के बच्चे देश-विदेश में धूम मचाएंगे।
विज्ञापन


सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर केबी चंद(रिटा.) ने बताया कि गत माह निदेशालय की बैठक हुई थी। इसमें पूर्व सैनिकों और सैनिक विधवाओं के बच्चों को खेलों में प्रोत्साहित करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाखों में मिलेगा इनाम
इसके तहत अब प्रदेश स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले पूर्व सैनिक या सैनिक विधवाओं के बच्चों को एक लाख रुपये, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चे को दो लाख रुपये और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चे को चार लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।


अभी तक पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए ऐसी कोई प्रोत्साहन योजना नहीं थी। इसे सभी जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों को भेज दिया गया है। प्रोत्साहन राशि लेने के लिए अपने जिले के सैनिक कल्याण कार्यालय में आवेदन करना होगा।

आवेदन केवल वही खिलाड़ी कर सकते हैं, जिन्होंने किसी अधिकृत खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया हो। इसके लिए उन्हें खेल विभाग या आयोजनकर्ता की ओर से दिया गया प्रतिभागिता प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed