{"_id":"6a26de2c6172d4aec30fadc2","slug":"ex-serviceman-had-gone-to-his-daughters-house-thieves-ransacked-his-home-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-132746-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बेटी के घर गए थे पूर्व सैनिक, चोरों ने खंगाला घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बेटी के घर गए थे पूर्व सैनिक, चोरों ने खंगाला घर
विज्ञापन
विकासनगर। सेलाकुई थाना क्षेत्र के तेलपुरा अटकफार्म क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक के बंद घर में चोरी हो गई है। चोर घर से नकदी और कीमती जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिक मोहन क्षेत्री पांच जून को अपना घर बंद कर देहरादून स्थित अपनी बेटी के घर गए थे। सोमवार सुबह लगभग छह बजे जब वह वापस लौटे तो मुख्य गेट पर ताला लगा था। अंदर शटर का ताला टूटा हुआ मिला। घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां भी टूटी हुई थीं। चोरों ने अलमारियों में रखे कीमती सामान चुरा लिए।
उन्होंने बताया कि चोर तीन सोने के हार, चार जोड़ी कान की बालियां, एक कड़ा और अंगूठियां ले गए। इसके अलावा छह अंगूठी, दो मंगलसूत्र और कमर में पहनने वाली तगड़ी भी चोरी हुई है। 90 हजार नकद भी चोरों ने चुराए। घटना की सूचना मिलते ही सेलाकुई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
खंगाली जा रही सीसीटीवी कैमरा की फुटेज
थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है।
-- -- -- -- --
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
सेलाकुई क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। कुछ दिन पहले बायाखाला क्षेत्र में भी एक बंद घर में चोरी हुई थी, जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लगातार बढ़ रही चोरियों से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।