फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ex IAS got one day salary.

पूर्व आईएएस ऑफिसर को मिला 275 रुपये वेतन

Tue, 25 Oct 2016 01:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 25 Oct 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
ex IAS got one day salary.
ऑफिस - फोटो : demo pics

पूर्व आईएएस अधिकारी आरके सिंह को एक दिन का वेतन उनके खाते में भेज दिया गया है। यह राशि उस समय के वेतन के हिसाब से मात्र पौने तीन सौ रुपये बैठी है। हालांकि वेतन मिलने मात्र से नौकरी में वापसी होने के आसार बहुत कम हैं। अभी इसमें तमाम पेंच फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


वर्ष 1984 बैच के आईएएस अधिकारी आरके सिंह उत्तराखंड के गठन से पूर्व वर्ष 1998 में दो साल की स्टडी लीव लेकर विदेश चले गए थे। इसके बाद अगले तीन साल वे एक्स्ट्रा ऑर्डनरी लीव यानी असाधारण अवकाश पर रहे। इस तरह पांच साल तक सेवा से बाहर रहने के चलते वर्ष 2003 में भारत सरकार ने नियमानुसार उनका डीम्ड रेजिग्नेशन (स्वैच्छिक इस्तीफा) मान लिया था। लेकिन, आरके सिंह ने दावा किया कि इन पांच वर्षों में एक दिन के लिए वे काम पर आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने तर्क दिया कि इस उपस्थिति से उन पर लगातार पांच वर्ष तक अवकाश पर रहने की शर्त लागू नहीं होती है। आरके सिंह ने अपने एक दिन के वेतन की मांग की, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार करते हुए बीती 14 अक्तूबर को एक दिन का वेतन लगभग पौने तीन सौ रुपये जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भी नौकरी में वापसी मुश्किल
गौरतलब है कि वर्ष 1983 बैच के आईएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह प्रदेश के मुख्य सचिव हैं। उनके अलावा अंजली प्रसाद और भगवती प्रसाद पांडेय भी उत्तराखंड काडर में सन 1983 बैच के अधिकारी हैं। लेकिन, दोनों ही अधिकारी भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

ऐसे में यह कवायद इसी मंशा से किए जाने की बात कही जा रही है कि वरिष्ठता के आधार पर वे मुख्य सचिव पद के लिए सबसे पहले दावेदार होंगे। वहीं सूत्रों की मानें तो भारत सरकार के स्तर पर उनके प्रकरण का निस्तारण इतना आसान नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक दिन के वेतन से पांच साल की गैरहाजिरी का क्लॉज तो पूरा नहीं होगा, लेकिन उसके बाद के तेरह सालों का जस्टिफिकेशन क्या है।


इसके अलावा वे दोबारा विदेश गए, जिसकी अनुमति का रिकॉर्ड भी नहीं है। इसके अतिरिक्त विदेश में सवैतनिक नौकरी करने समेत तमाम सवाल हैं, जो अभी भारत सरकार के स्तर से उठाए जाएंगे। इनमें से कई पर तो विभागीय कार्रवाई भी संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed