फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ex cm nishank and harish rawat on the front

एक पूर्व सीएम की दूसरे पूर्व सीएम को बहस की चुनौती, जानिए पूरा मामला

Sat, 20 Jan 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Jan 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
 Ex cm nishank and harish rawat on the front
ramesh pokhriyal nishank and harish rawat
पूर्व सीएम और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर पूर्व सीएम हरीश रावत को बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि रावत भी आंकड़ों के साथ सामने आएं और वह भी आएंगे, तब सारी स्थिति पर दो टूक बात हो जाएगी।
विज्ञापन


निशंक ने कहा-राज्य की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और यह हाल कांग्रेस की वजह से बना है। उत्तराखंड के पहले वित्त मंत्री रहे निशंक ने आर्थिक मामले पर अपना नजरिया भी सामने रखा। उन्होंने कहा-जितनी चादर है, हमें उतने ही पैर पसारने चाहिए।
विज्ञापन


अपने कैंप कार्यालय में मीडिया से बातचीत में निशंक ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अंधाधुंध कर्ज लेकर प्रदेश को चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज राज्य साढे़ चार हजार करोड़ का तो सिर्फ ब्याज ही चुका रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर ये ही होगा कि हम बाजार के कर्ज से बचें। अपने जितने संसाधन हैं, उसका बेहतर इस्तेमाल करते हुए आगे बढे़ं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कुंभ के बाद गंगा बने विश्व धरोहर

 Ex cm nishank and harish rawat on the front
डा.रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : google
पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि कुंभ के बाद अब गंगा विश्व धरोहर घोषित होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यूनेस्को ने कुछ दिन पहले ही कुंभ को विश्व धरोहर घोषित किया है। 2010 में कुंभ के सफल आयोजन से भी इसका काफी प्रचार-प्रसार हुआ।

निशंक के अनुसार, अब गंगा को विश्व धरोहर बनाने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर वर्ग में लोकप्रिय साबित हो रही है। उन्होंने तीन तलाक बिल, हज यात्रा में सब्सिडी खत्म करने जैसे निर्णयों को ऐतिहासिक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed