फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ex cm nd tiwari admit in hospital.

पूर्व CM एनडी तिवारी को ट्रांजिट स्प्रीमिक अटैक, अस्पताल में भर्ती

Sun, 15 Jan 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 15 Jan 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
ex cm nd tiwari admit in hospital.
अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम - फोटो : AmarUjala

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की हालत शनिवार को खराब हो गई। तीन उल्टियां होने के बाद वह बेहोश हो गए, लेकिन बृजलाल अस्पताल में डॉक्टरों के उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। अस्पताल के निदेशक डॉ. अजयपाल का कहना है कि पूर्व सीएम को ट्रांजिट स्प्रीमिक अटैक हुआ था। 

विज्ञापन


एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी ने बताया कि वह गोरापड़ाव स्थित आवास में सो रहे थे। सुबह करीब आठ बजे पिताजी की हालत खराब हो गई। दो तीन उल्टी होने के बाद वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन


फोन करने पर शीघ्र ही एसटीएच के डॉक्टर विवेकानंद सत्यबली आवास पर आए। उन्होंने दवा देकर एनडी का चेकअप कराने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर रणवीर सिंह सोलंकी और अजयपाल की टीम ने जांच किया। उपचार से थोड़ी देर तक एनडी तिवारी को होश आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

48 घंटे बाद फिर होगा सीटी स्कैन

ex cm nd tiwari admit in hospital.
पूर्व सीएम की हालत में सुधार है। - फोटो : AmarUjala

इस बारे में अस्पताल के निदेशक डॉ. अजयपाल ने बताया कि सुबह पूर्व सीएम इमरजेंसी में आए। उनके ब्रेन का सिटी एनजीओ, कैरोटिक एनजीओ, हार्ट का इको, शुगर, ब्लड प्रेशर और ब्लड टेस्ट कराए गए। जांच में हार्ट का इको और एनजीओ नार्मल पाया गया। तिवारीजी को हाइपो थायराइड, प्रोस्टेट और कार्डिक की बीमारी है।

पहले से ही इन बीमारियों की दवाएं चल रही हैं। एनडी की हालत में सुधार है। दिमाग में छोटी छोटी नसों के बीच खून जमने से ऐसी स्थिति आ जाती है। फिलहाल 48 घंटे बाद फिर एनडी का सीटी स्कैन कराया जाएगा।

सब कुछ ठीक रहा तो उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अस्पताल में एनडी तिवारी के साथ उनकी पत्नी डॉ. उज्जवला तिवारी भी मौजूद रहीं। इस बीच वयोवृद्ध नेता से मिलने के लिए शुभचिंतकों के आने का सिलसिला जारी रहा। 

2014 में भी ऐसा हुआ था

ex cm nd tiwari admit in hospital.
नारायण दत्त तिवारी - फोटो : file photo

एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी का कहना है कि 2014 में भी ऐसे ही पिताजी की तबियत दिल्ली में खराब हुई थी लेकिन इलाज के बाद ठीक हो गया।  

अपने अस्पताल से टूटा भरोसा
एनडी तिवारी ने बड़े अरमान से अपनी पत्नी सुशीला के नाम पर अस्पताल बनवाया था। उस समय अस्पताल के लिए विदेश से महंगी मशीनें मंगाई गई।

सपना था कि यह अस्पताल कुमाऊं के लोगों की गंभीर बीमारियों के लिए अच्छा अस्पताल साबित होगा, लेकिन तिवारीजी की हालत खराब होने पर उन्हें बृजलाल में भर्ती कराना पड़ा। क्योंकि पूर्व सीएम के करीबियों का मानना है कि एसटीएच प्राइवेट अस्पताल जैसे इलाज की सुविधा नहीं दे सकता है।

पूर्व सीएम ने एसटीएच को बेहतर बनाने के लिए दो बार आंदोलन  किया लेकिन प्रदेश सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed