फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ex. Assam Rifles soldier cheated

असम राइफल्स के सेवारत सैनिक से धोखाधड़ी

Mon, 29 Mar 2021 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ex. Assam Rifles soldier cheated
असम राइफल्स के सिपाही से देहरादून में जमीन बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सैनिक को विवादित जमीन बेच कर छह लाख से ज्यादा रुपये हड़प लिए गए। मामले में रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रायपुर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि चन्द्र मोहन सिंह बुटोला निवासी ग्राम हरियाली, पोस्ट कंडारवाल रुद्रप्रयाग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। चन्द्र मोहन असम राइफल्स में नक्सली क्षेत्र में तैनात है। पीड़ित के मुताबिक 17 मई 2019 को आरोपी अमित कुमार निवासी दून विहार कॉलोनी, जाखन और विजय कुमार निवासी ईश्वर विहार देहरादून के साथ मौजा आमवाला तरला में जमीन का सौदा हुआ। बतौर एडवांस 6 लाख 21 हजार रुपये चेक के जरिए दिए गए। 5 नवंबर 2019 को रजिस्ट्री होनी थी, लेकिन अधिवक्ता ने जब दस्तावेज तैयार किए और रजिस्ट्रार ऑफिस संपर्क किया तो पता चला कि जमीन विवादित है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में जमीन का मामला चल रहा है और कोर्ट ने खरीद फरोख्त पर रोक लगाई है। इस पर आरोपियों से पैसा वापस मांगा गया, तो उन्होंने एक माह का समय मांगा। एक माह बीत जाने के बाद भी पैसा नहीं लौटाया गया। साथ ही आरोपियों की ओर से पुलिस विभाग में अच्छी जान पहचान की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed