{"_id":"571921c64f1c1b83038b48bb","slug":"ex-army-men-reaction-on-nainital-high-court-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के फैसले पर पूर्व सैनिकों ने भी जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के फैसले पर पूर्व सैनिकों ने भी जताई खुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड से राष्ट्रपति शासन हटाने के हाईकोर्ट के फैसले पर पूर्व सैनिकों ने भी खुशी जताई है। पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन बलवीर सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रपति शासन लगने से प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित हुए थे।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान घटनाक्रम से मुख्यमंत्री हरीश रावत की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। केंद्र ने धन बल के आधार पर कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले से जनता और जनप्रतिनिधियों में न्याय के प्रति भरोसा बढ़ा है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट से फैसले से मिला न्याय: जोशी
कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले से उत्तराखंड की जनता को न्याय मिला है। जो फैसला आया है इससे जन भावना की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रपति शासन लगाकर सत्ता हथियाना चाहती थी। प्रदेश में पिछले कुछ दिनो में जो कुछ हुआ जनता इसका जवाब देगी।
विज्ञापन